फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi warned officials of concerned departments including Development Authority Housing Development and Jal Nigam

सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया: बोले, बरसात में नहीं होना चाहिए गोरखपुर में जलभराव

Wed, 30 Mar 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Mar 2022 10:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर मंडल के विकास कार्यों, विशेषकर सड़कों और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि गोड़धोइया नाले की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजें, ताकि नाले का सुंदरीकरण करके दुरुस्त किया जा सके।

विज्ञापन
CM Yogi warned officials of concerned departments including Development Authority Housing Development and Jal Nigam
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास प्राधिकरण, आवास विकास, जल निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि शहर में किसी भी दशा में कहीं पर भी जलभराव नहीं होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज समेत आसपास की 25 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए करीब 942 करोड़ रुपये से गोड़धोइया नाले का सुंदरीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए।   

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर मंडल के विकास कार्यों, विशेषकर सड़कों और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि गोड़धोइया नाले की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजें, ताकि नाले का सुंदरीकरण करके दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन


कहा कि पिछले साल बरसात में गोरखपुर के राप्तीनगर, राम जानकी नगर, गोड़धोइया नाले के आसपास के मोहल्लों, एम्स एरिया, चिड़ियाघर और गोरखनाथ के आसपास के लोगों ने जलभराव की वजह से जो परेशानी झेली है, वह इस वर्ष न झेलें, इसके लिए विकास प्राधिकरण, आवास विकास, सिंचाई विभाग, जल निगम ड्रेनेज खंड के साथ बैठकर कार्ययोजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट से बेहतर बनाया जाएगा गोड़धोइया नाला  

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए जो भी करना पड़े उसके लिए सरकार तैयार है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो करीब 942 करोड़ रुपये से गोड़धोइया नाले का सुंदरीकरण कराकर बेहतरीन नाला बनाया जाएगा, जो लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाले के आसपास बसे जिन लोगों की जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गोड़धोइया नाले के सुंदरीकरण से खत्म हो जाएगी जलभराव की समस्या : कमिश्नर

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बन चुके नाले और अर्धनिर्मित कच्चे नालों को बेहतर तरीके से साफ कराया जाएगा, जिससे बरसात के समय मोहल्लों का पानी नालों में आसानी से चला जाए। राप्तीनगर, राम जानकी नगर, नंदा नगर, एम्स सहित अन्य क्षेत्रों में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। बरसात से पहले इस समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। गोड़धोइया नाले का सुंदरीकरण होने से राप्ती नगर, पादरी बाजार, विष्णु मंदिर, शाहपुर बशारतपुर, राम जानकी नगर, ग्रीन सिटी क्षेत्रों का पानी नाले से होते हुए रामगढ़ ताल में चला जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। 

जलभराव से निजात के लिए चल रहे चार प्रमुख प्रोजेक्ट

कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बताया कि गोरखपुर में जलभराव से निजात के लिए चार प्रमुख कार्य चल रहे हैं। इनमें 32.82 करोड़ की लागत से ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट, 24.43 करोड़ से गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट, 275 करोड़ रुपये से नगर निगम क्षेत्र की सीमा में कराए जाने वाले विकास कार्य और वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 103.57 करोड़ रुपये से कराए जा रहे विकास कार्य शामिल हैं।  
 

तीन चरणों में बनाएं योजना

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या के निदान के लिए तीन चरणों, शार्ट टर्म योजना, मीडियम टर्म और लांग टर्म की योजना तैयार करके प्रस्तुत करें।

जून तक पूरा करें गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का काम जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने असुरन-मेडिकल रोड के दोनों तरफ बनाए गए नालों को ठीक कराने तथा जेल बाईपास मार्ग को प्रत्येक दशा में मई तक पूरा कराने के निर्देश दिए। जंगल कौड़िया-मोहददीपुर सड़क के दोनों तरफ के मुहल्लों में नाला न बनने के कारण व विद्युत का कार्य अपूर्ण होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य अगले एक माह में पूरे कर लिए जाएं। सीएम ने कहा कि महानगर में नो एंट्री के समय कोई मालवाहक वाहन (ट्रक) सड़क के किनारे खड़ा नहीं होना चाहिए, ताकि जाम न लगे। सभी भारी वाहन प्रत्येक दशा में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित कर दिए जाएं।  

सीएम ने ये निर्देश भी दिए

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता की पूर्ण कार्ययोजना और स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंकिंग पाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कलेक्शन, विशेषकर मोहल्लों, पार्कों, बस स्टेशनों और पुलिस थानों में कूड़ा एकत्रित नहीं होना चाहिए। उन्होंने महानगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत असुरन-मेडिकल रोड तथा असुरन चौराहे से काली मंदिर होते हुए गोलघर से शास्त्री चौक व बेतिहायाता में शहीद भगत सिंह चौक तक की सड़क को ठीक करने तथा दोनों किनारों की दुकानों को एक रंग में करते हुए पार्किंग व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट के लिए नगर निगम आवश्यक व्यवस्था करे। पार्कों के विकास के लिए नगर निगम आवश्यक व्यवस्था करे।

समय से पूरा करें आयुष विश्वविद्यालय व सैनिक स्कूल का काम

मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय और सैनिक विद्यालयों के कार्य प्रगति की समीक्षा की और कहा कि समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य कराए जाएं। महिला बटालियन व पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के लिए तत्काल जमीन का प्रबंध किया जाए। वाटर स्पोर्ट कांपलेक्स के क्रियान्वयन एवं वाटर स्पोर्ट्स क्षेत्र के आसपास जो मलबा और गंदगी को साफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed