{"_id":"616f998d65529d7996253453","slug":"cm-yogi-visit-for-two-days-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: 'बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द किसानों को दें मुआवजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: 'बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द किसानों को दें मुआवजा'
Wed, 20 Oct 2021 09:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:52 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के बारे में भी पूछा, बोले- पीड़ितों को जल्द दें मुआवजा, एम्स और खाद कारखाना समेत निर्माणाधीन सभी फोरलेन का काम भी जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति पूछी। उन्होंने बरसात से हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसान को जल्द मुआवजा दिया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली जिसपर डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि अब तक 40 हजार किसानों के नुकसान की क्षतिपूर्ति की फीडिंग की जा चुकी है। सर्वे चल रहा है। जल्द ही सभी किसानों की फीडिंग कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रभावित हुईं विकास परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाई जाए। जरूरत पड़े तो श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एवं खाद कारखाना के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द दोनों का निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने डीएम को इसकी नियमित समीक्षा करने को कहा। दरअसल नवंबर के आखिरी सप्ताह तक इन दोनों परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण होना है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह उन्होंने मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया, गोरखपुर-महराजगंज, जेल बाईपास रोड, नौसड़-पैडलेगंज फोरलेन के साथ ही गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे आदि परियोजनाओं की भी समीक्षा करते हुए जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि आयुष विश्वविद्यालय का काम भी शुरू हो चुका है। कार्यदायी संस्था की ओर से चहारदिवारी का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
त्योहारों पर सतर्क रहें, दुरुस्त रखें कानून व्यवस्था
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली, छठ आदि पर्वों को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अफसर सतर्क रहें। हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए रखें और आला अफसर मौके पर पहुंचे। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी जाए। त्योहारों में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।