फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi took part in worker conference before nomination

UP Election 2022: सीएम योगी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया हिस्सा, बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत

Fri, 04 Feb 2022 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Feb 2022 02:21 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे।

विज्ञापन
CM Yogi took part in worker conference before nomination
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन करने से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मलित हुए। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि हमने हर चुनौती को पांच साल के अंदर समाप्त कर दिया। क्योंकि यूपी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मार्गदर्शन था। प्रदेश में कानून व्यवस्था आ गई है। ऐसे में भाजपा को उत्तर प्रदेश से प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।

विज्ञापन



सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोल पाते थे। लोगों का पलायन होता था। दंगे होते थे। असुरक्षा का वातावरण था, लेकिन भाजपा के पांच वर्ष के शासन के दौरान किसी ने दंगे का नाम तक सुना क्या? कोई दरिंदा किसी बहन-बेटी के साथ जबरदस्ती कर सकता है क्या? आज आधी आबादी बेहिचक कहती है, भाजपा सरकार ने हमें सुरक्षा दी है, यही रामराज्य है। आधी आबादी का बड़ा समर्थन मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में कश्मीर से अनुच्छेद 370 35A को खत्म किया गया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। बीते 5 सालों में यूपी में विकास का काम हुआ। जिसे देखना है वो अयोध्या औ काशी आ जाए। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर खरी उतरी है।

कहा कि भाजपा अपने सहयोगी को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में अपने वर्चस्व को दिखाएगी। उत्तर प्रदेश में पांच साल में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। उत्तर प्रदेश और देश के अंदर भाजपा सरकारों के बारे  में कोई भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकता। गरीब को मकान मिल जाना, शौचालय मिल जाना, बिना भेदभाव सभी की आस्था का सम्मान और सुरक्षा मिलना एक बड़ी बात थी। इन पांच सालों में भाजपा संगठन और सरकार ने मिलकर ये परिणाम दिया है।   

सीएम योगी की जमकर तारीफ की

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृव में भाजपा ने इतिहास बनाया है। गोरखपुर से ऐसे भारत माता की जय का जयकारा लगाया जाए कि सहारनपुर तक सुनाई दें। सीएम योगी ने पांच साल में वो कर दिखाया जो 25 साल से नहीं हो पाया। योगी ने यहां कानून व्यवस्था को लागू कर दिया। पीएम मोदी भी यूपी से ही सांसद बनकर दिल्ली में बैठे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की। पांच लाख रुपये की आयुष्मान भारत योजना, गरीब को सिलिंडर, राशन और मुफ्त वैक्सीन दिया है। 82 लाख लोगों को सीएम योगी ने आवास दिलाया। 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने दो साल तक मुफ्त राशन देने का वादा किया, वहीं सीएम योगी ने उसमें दलहन, तेल और नमक को भी जोड़ दिया। आज गरीब के घर में दो साल का राशन पहुंच गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अखिलेश बाबू इस बार भी आपकी दाल नहीं गलने वाली है।  एक जमाने में गोरखपुर को बदमाशों का छिपने का स्थान माना जाता था, आज पूरी तस्वीर बदल गई है।

अमित शाह ने बताया कि आज गोरखपुर(Gorakhpur) की कहानी बदल गई है। आज G- गंगा एक्सप्रेस वे, O- ऑर्गेनिक खेती, R- रोड, A- एम्स, KH- खाद कारखाना, PU- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, R- रिजनल मेडिकल रिर्सच सेंटर हो गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। सीएम योगी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed