फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to inaugurate Auditorium and Tobacco Control Center in AIIMS

UP News: सीएम योगी ने AIIMS में ऑडिटोरियम और टोबैको कंट्रोल सेंटर का किया उद्घाटन, बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Thu, 04 Aug 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Aug 2022 11:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एम्स में ऑडिटोरियम और तंबाकू नियंत्रण केंद्र (टोबैको कंट्रोल सेंटर) का उद्घाटन किए। साथ ही एम्स का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री तंबाकू नियंत्रण को लेकर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन
CM Yogi to inaugurate Auditorium and Tobacco Control Center in AIIMS
CM yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एम्स में ऑडिटोरियम और तंबाकू नियंत्रण केंद्र (टोबैको कंट्रोल सेंटर) का उद्घाटन किए। साथ ही एम्स का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री तंबाकू नियंत्रण को लेकर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन


पूर्वांचल में मुंह और फेफड़े के 95 फीसदी कैंसर का कारण तंबाकू है। एम्स तंबाकू के दुष्प्रभाव, उपाय, शोध और पालिसी पर काम करेगा। इसके लिए गोरखपुर एम्स में देश का पहला नेशनल सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च इन टोबैको कंट्रोल बनेगा।
विज्ञापन


एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि तंबाकू से होने वालीं बीमारियों के बारे में सबको जानकारी है, लेकिन यह सेंटर तंबाकू पर पॉलिसी बनाएगा। शोध के जरिये यह पता किया जाएगा कैंसर के साथ-साथ और कौन-कौन सी बीमारियां हो रही हैं। तंबाकू के इस सेंटर पर एम्स के सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। इसमें मुख्य विभागों में कैंसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक, कान, गला, प्लमोनरी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 सीटों वाला ऑडिटोरियम बनकर है तैयार

एम्स में 500 सीट का ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो गया है। ऑडिटोरियम पूरी तरह से नवीन तकनीक से बनाया गया है। नवीन तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम 1949 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसमें एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिसमें स्वचालित पर्दे भी लगाए गए हैं। रोशनी का विशेष ख्याल रखते हुए आधुनिक लाइटें और प्रोजेक्टर लगाए गए हैं।  सीलिंग में दो आधुनिक तकनीक से लैस ऑडियो सेट भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed