फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to honor 70 children at the Gorakhpur Amar Ujala 'Bel Mela'.

अमर उजाला बाल मेला: सीएम योगी आज गोरखपुर में 70 विजेताओं को करेंगे सम्मानित, 500 छात्र होंगे शामिल

Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

बाल मेला सम्मान समारोह में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे दोपहर एक बजे से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। कार्यक्रम में सरकारी, गैर सरकारी और अनाथालय के करीब 500 विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi to honor 70 children at the Gorakhpur Amar Ujala 'Bel Mela'.
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे अपराह्न 3:30 बजे दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में अमर उजाला के बाल मेला सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे बाल मेला में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के 70 विजेता बच्चों को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन

बाल मेला सम्मान समारोह में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे दोपहर एक बजे से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। कार्यक्रम में सरकारी, गैर सरकारी और अनाथालय के करीब 500 विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें, 14 नवंबर 2025 को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में और 24 फरवरी 2026 को रेल म्यूजियम में बाल मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा में 30 सितंबर को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed