फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi tasted fresh jaggery after inspecting KVK in Gorakhpur

Gorakhpur: केवीके का निरीक्षण कर सीएम योगी ने चखा ताजा गुड़, उपकरणों का अवलोकन किया और वैज्ञानिकों से चर्चा की

Wed, 26 Feb 2025 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

केवीके का भ्रमण करते हुए सीएम योगी ने कई कृषि उपकरणों का अवलोकन किया और कृषि वैज्ञानिकों से उनके इस्तेमाल और इससे खेती में आने वाले बदलाव की विस्तार से जानकारी ली।

विज्ञापन
CM Yogi tasted fresh jaggery after inspecting KVK in Gorakhpur
केवीके का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चौक माफी का निरीक्षण कर केंद्र द्वारा कृषि अनुसंधान तथा कृषकों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले कई उपकरणों का अवलोकन किया, साथ ही केवीके परिसर में स्थित गुड़ प्रसंस्करण यूनिट में गन्ने के रस से गुड़ बनने की प्रक्रिया को भी देखा। यहां मुख्यमंत्री ने ताजा, गर्म गुड़ खुद तो चखा ही, वहां मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी उन्होंने ताजा बना गुड़ खिलवाया। 

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भरोहिया के पितेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौक माफी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे थे। कृषि, सीएम योगी के लिए न केवल सरकार के स्तर पर बल्कि निजी तौर पर भी प्राथमिकता का क्षेत्र है। केवीके का भ्रमण करते हुए उन्होंने कई कृषि उपकरणों का अवलोकन किया और कृषि वैज्ञानिकों से उनके इस्तेमाल और इससे खेती में आने वाले बदलाव की विस्तार से जानकारी ली। कृषि उपकरणों को देखने के बाद वह गुड़ प्रसंस्करण इकाई में आए। यहां गन्ने के रस से ताजा गुड़ बनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने गुड़ बनने की प्रक्रिया का अवलोकन किया और गर्मागर्म गुड़ का स्वाद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed