{"_id":"6ab43f54fe8b56191a04f087","slug":"four-logs-of-sal-wood-seized-from-a-scorpio-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1461554-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कार्पियो से साखू के चार बोटे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कार्पियो से साखू के चार बोटे बरामद
Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत करमौरा गांव के ठिकहवा टोला के पास मंगलवार रात वनकर्मियों ने साखू की लकड़ी लदी स्कार्पियो बरामद की। वाहन से चिरान किए गए साखू के चार बोटे मिले। वनकर्मियों को पीछा करते देख चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। टीम ने वाहन को वन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दुर्गा दत्त राय, उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, वाचर शैलेश यादव और विजय चौरसिया टिकरिया जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें साखू की लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। वनकर्मियों ने बताए गए वाहन का पीछा किया और भवानीपुर पोखरे के पास स्कार्पियो को रोक लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही बरामद लकड़ी के स्रोत और उसे ले जाने के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन