फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The cow was pulled out of the pit using a JCB.

Gorakhpur News: गड्ढे से गाय को जेसीबी से निकाला गया

Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The cow was pulled out of the pit using a JCB.
गोरखपुर। दिग्विजयनगर वार्ड के हड़हवा फाटक मोहल्ले में बुधवार सुबह गहरे खाली प्लॉट के गड्ढे में गिरी बेसहारा गाय को नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। गिरने के कारण गाय का एक पिछला पैर टूट गया था। उसे इलाज के लिए कांजी हाउस भेज दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने सुबह गाय के गड्ढे में गिरने की सूचना पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को दी। पार्षद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रॉबिन चड्ढा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जेसीबी मशीन की मदद से नगर निगम की टीम ने काफी प्रयास के बाद गाय को गड्ढे से बाहर निकाला। घायल गाय को उपचार के लिए कांजी हाउस भेज दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काफी देर तक गाय के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन उसके मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed