फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Some trains cancelled, others diverted on September 26 and 27.

Gorakhpur News: 26 और 27 सितंबर को कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला मार्ग

Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Some trains cancelled, others diverted on September 26 and 27.
गोरखपुर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया से मनकापुर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग शुरू करने के लिए 26 और 27 सितंबर को काम होगा। इसके चलते गोरखपुर से चलने वाली और गोरखपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कुछ का मार्ग बदला गया है और कुछ ट्रेनों को तय समय से देरी से चलाया जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गोरखपुर से 26 और 27 सितंबर को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 28 और 29 सितंबर को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी। वहीं गोरखपुर से 26 और 27 सितंबर को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत का बदला मार्ग
22549 गोरखपुर-प्रयागराज जंक्शन वंदे भारत 27 सितंबर को मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। इसके चलते यह ट्रेन अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गोरखपुर से 27 सितंबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस भी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर में नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन डेढ़ घंटे देर से चलेगी
07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 27 सितंबर को गोरखपुर स्टेशन से डेढ़ घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 27 सितंबर को चार घंटे देर से चलेगी।

गोरखपुर आने वाली ट्रेनों का भी बदला रहेगा मार्ग
20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते आएगी। यह मसकनवा, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में नहीं रुकेगी। 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस भी गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी और मनकापुर, बभनान, बस्ती व खलीलाबाद में ठहराव नहीं होगा। 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 सितंबर को बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते आएगी। अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर और बस्ती में इसका ठहराव नहीं होगा।


कई ट्रेनें गोरखपुर के बजाय दूसरे मार्ग से जाएंगी
डिब्रूगढ़-गोमती नगर, डिब्रूगढ़-लालगढ़, कटिहार-अमृतसर और जयनगर-अमृतसर समेत कई ट्रेनों को गोरखपुर के रास्ते के बजाय छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा। इसके कारण इन ट्रेनों का गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed