फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi statement in inauguration program of works worth Rs 20.39 crore in Chiluatal in Gorakhpur

20.39 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण: बोले सीएम योगी, ताल-पोखरों को बपौती समझते थे लोग, अब बनता है पर्यटन स्थल

Tue, 02 Jun 2026 07:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 02 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल में 20.39 करोड़ रुपये की पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने तालाबों के संरक्षण, इको टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स, सोलर प्लांट और स्वच्छता पर जोर देते हुए चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की।
 

विज्ञापन
CM Yogi statement in inauguration program of works worth Rs 20.39 crore in Chiluatal in Gorakhpur
गोरखपुर में 20.39 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल में 20.39 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल में प्राकृतिक जल है, लेकिन वहां शहर के पानी को ट्रीट कर छोड़ा जाता है। चिलुआताल में भी प्राकृतिक जल है और इसका शुद्धिकरण किया गया है। पिछली सरकारों में ताल और पोखरों पर अतिक्रमण किया जाता था। उन्हें नष्ट किया जाता था। लोग उन्हें अपनी बपौती समझकर कब्जा कर लेते थे और हवेलियां बना लेते थे। ऐसे क्षेत्र गंदगी और अपराध के गढ़ बन जाते थे। अब डबल इंजन वाली सरकार ताल और पोखरों का संरक्षण कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

'चिलुआताल में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं'
सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों रामगढ़ताल में नेशनल रोइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें 22 राज्यों के 243 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सभी प्रतिभागी कहते थे कि इतनी अच्छी झील देखने को कम ही मिलती है। वे लोग यहां आएंगे तो उन्हें और अच्छा लगेगा। रामगढ़ताल के साथ चिलुआताल में भी वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। यहां दुकानें खुल गई हैं। लोग परिवार के साथ आकर यहां घूम सकते हैं। यहां न प्रदूषण है और न किसी प्रकार की अव्यवस्था। यहां का तापमान भी शहर की तुलना में कम रहता है। पूरी झील से आने वाली ठंडी हवा तापमान को कम बनाए रखती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ताल की तर्ज पर किया जाएगा विकसित
यही सिटी डेवलपमेंट प्लान होता है। अब हमारी सिटी केवल स्मार्ट ही नहीं, बल्कि सेफ और सस्टेनेबल सिटी के रूप में भी आगे बढ़ रही है। फर्टिलाइजर प्लांट छह वर्ष पहले तक बंद था। वर्ष 1990 से 2021 तक इसकी गतिविधियां ठप थीं। बीच के समय में यहां एसएसबी आ गई, अन्यथा यहां का स्क्रैप भी गायब हो गया होता। अब यहां एसएसबी, फर्टिलाइजर प्लांट, सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय भी हैं। केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जब प्रधानमंत्री ने इस फर्टिलाइजर प्लांट का शुभारंभ किया था, तभी इस वाटर बॉडी को विकसित करने का विचार आया था। फर्टिलाइजर प्लांट को जल की आवश्यकता थी। इसे रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित कर इको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स का हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गंदगी न फैलाने की अपील
यहां एक सोलर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। 20 मेगावाट क्षमता के इस प्लांट से पूरे शहर को बिजली मिलेगी। यह ग्रीन एनर्जी का स्रोत होगा। डबल इंजन की सरकार विकास कार्य कर सकती है। शहरवासियों की भी जिम्मेदारी है कि वे इसे संरक्षित करें। गंदगी न फैलाएं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। यदि कोई नुकसान पहुंचा रहा है तो उसकी शिकायत करें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। रामगढ़ताल में हाल ही में सफाई अभियान चलाया गया था, जिसमें 56 बोरे कचरा निकला। 5 से 21 जून के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा। चिलुआताल और रामगढ़ताल के आसपास पौधरोपण किया जाए। 4 जून को गंदगी के खिलाफ अभियान चलाकर सफाई की जाए।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन उम्र को लेकर मजाक करते हैं, लेकिन उन्हें बता दें कि उनके सामने हम जेन-जी हैं, नेपाल और बांग्लादेश वाले नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed