{"_id":"659ef36438383a72e2035508","slug":"cm-yogi-sewing-machine-will-be-given-free-of-cost-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-428747-2024-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिलाओं को स्वावलंबन की सौगात देंगे सीएम योगी, 13 जनवरी को होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिलाओं को स्वावलंबन की सौगात देंगे सीएम योगी, 13 जनवरी को होगा कार्यक्रम
Thu, 11 Jan 2024 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:11 PM IST
सार
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट प्रमथनाथ मिश्र के अनुसार, चार केंद्रों के अंतर्गत 12 स्थानों पर कुल 1150 महिलाओं को निशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इन प्रशिक्षित महिलाओं को जेके ग्रुप की मदद से मुफ्त सिलाई मशीन वितरण का शुभारंभ 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को महिलाओं को स्वावलंबन का उपहार देंगे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के परिसर में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 1150 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण होगा। मुख्यमंत्री कुछ महिलाओं को खुद अपने हाथों से यह सौगात सौंपेंगे।
विज्ञापन
जिन महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी, उन्हें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद ने कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित किया है। परिषद को ये सिलाई मशीनें जेके ग्रुप कानपुर ने उपलब्ध कराई हैं, जबकि प्रशिक्षण में सहयोग सिंगर इंडिया लिमिटेड ने किया। प्रशिक्षण और सिलाई मशीन के उपहार से ये महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट प्रमथनाथ मिश्र के अनुसार, चार केंद्रों के अंतर्गत 12 स्थानों पर कुल 1150 महिलाओं को निशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इन प्रशिक्षित महिलाओं को जेके ग्रुप की मदद से मुफ्त सिलाई मशीन वितरण का शुभारंभ 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जीडीए-नगर निगम के फेर में फंसीं 12 कॉलोनियां..बाशिंदे पशोपेश में
उन्होंने बताया कि परिषद की सतत सेवा साधना के अनुक्रम में आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल की गई। परिषद की तरफ से महिलाओं के लिए 3 जनवरी से सात दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसका औपचारिक समापन नौ जनवरी को महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमपीपीजी कॉलेज) जंगल धूसड़ में हुआ।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 28 हजार आवेदन लटके, तहसील का चक्कर काट रहे अभ्यर्थी
उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तत्वावधान में निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम सिंगर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से पूर्ण हुआ है। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को सिंगर इंडिया लिमिटेड ने एक माह मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण का कूपन भी दिया है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को जेके ग्रुप की तरफ से मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध होने के बाद प्रशासन के सहयोग से सरकार की रोजगार और स्वरोजगार की योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।