{"_id":"600123848ebc3e333a5549c9","slug":"cm-yogi-says-up-readymade-garment-policy-is-best-in-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की रेडीमेड गारमेंट नीति देश में सबसे अच्छी, उद्यमियों को उपलब्ध कराएंगे स्थान: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की रेडीमेड गारमेंट नीति देश में सबसे अच्छी, उद्यमियों को उपलब्ध कराएंगे स्थान: सीएम योगी
Fri, 15 Jan 2021 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की रेडीमेड गारमेंट और टेक्सटाइल उद्योग संबंधी नीति देश में सबसे अच्छी है। उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस इंडस्ट्री में फ्लैटेड फैक्ट्री की काफी संभावना है, क्योंकि इसमें सिलाई का काम ज्यादा होता है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश सरकार गोरखपुर में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण करा उद्यम शुरू करने के लिए स्थान उपलब्ध कराएगी। बता दें कि बृहस्पतिवार को सीएम से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात करने पहुंचे चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई शहरों में रेडीमेड गारमेंट संबंधी सात मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री हैं। गोरखपुर में ऐसी फैक्ट्रियां स्थापित हो सकती हैं। साथ ही कहा कि गारमेंट इंडस्ट्रीज में हजारों की संख्या में रोजगार है। हजारों कारीगर जो बाहर काम करते थे, वो लॉकडाउन में गोरखपुर आ गए हैं और वापस नहीं गए।
विज्ञापन
ऐसे में गोरखपुर में कुशल कारीगरों की भी कमी नहीं है। प्रदेश सरकार ने भी गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट के हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कोलकाता की रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री के भ्रमण की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वहां के उद्यमी गोरखपुर से कपड़ा आयात करते हैं फिर प्रोडक्ट तैयार कर फिर गोरखपुर भेजते हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि गोरखपुर में तैयार कपड़ों से यहीं की फैक्ट्रियों में भी रेडीमेड गारमेंट तैयार हों। इसको धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी यहां के उद्यमियों की है। सरकार आपको सारी सुविधा उपलब्ध करा रही है। हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
गारमेंट पार्क के लिए तेज हुई प्रक्रिया
इसमें किसी भी तरह का व्यवधान पैदा नहीं होने दिया जाएगा। यहां के उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल को नोएडा भेजा जाएगा, ताकि रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों में भ्रमण कर इस उद्योग की कार्यशैली समेत अन्य जानकारी हासिल कर सकें।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर महोत्सव के दौरान गीडा उद्योग भवन में आयोजित ‘पूर्वांचल में रेडीमेड गारमेंट उद्योग की संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सेमिनार की बुकलेट मुख्यमंत्री को दी। प्रतिनिधिमंडल में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, महामंत्री प्रवीण मोदी, धीरज मसकरा, अशोक जालान, निशांत अग्रवाल, निखिल जालान शामिल थे।
गोरखपुर में टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन स्तर से इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जा चुका है। गारमेंट पार्क में किफायती दर पर उद्यमियों को जमीन दी जाएगी। उद्यमियों ने गारमेंट पार्क में निवेश के इच्छुक 160 उद्यमियों की सूची भी सौंपी है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से भीटी रावत में गारमेंट पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराने की योजना बनायी गई है। औद्योगिक गलियारे में टेक्सटाइल पार्क के लिए 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी जाएगी।