फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi says loudspeaker is loud somewhere then inform Chief Minister Office

गोरखपुर में बोले CM योगी: प्रदेश हुआ दंगा मुक्त, कहीं तेज लाउडस्पीकर बजे तो दें सूचना

Wed, 13 Jul 2022 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jul 2022 10:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पहले छोटी-छोटी बातों पर दंगे होते थे, वहां अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है। कुर्बानी को लेकर दंगे नहीं होते हैं। सभी धार्मिक स्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर उतार दिए गए। सरकार ने तय किया कि लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल के परिसर तक ही होनी चाहिए।

विज्ञापन
cm yogi says loudspeaker is loud somewhere then inform Chief Minister Office
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार है, तो किसानों का सम्मान भी है। विकास के लिए आधारभूत संरचना की परियोजनाएं हैं, तो गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं हैं।

विज्ञापन


लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सौ दिन पूरे हुए हैं। इस दौरान सरकार ने कई वादों पर अमल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इनकी मदद से 5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 20 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन



 

अब दंगे नहीं होते

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीयत साफ हो तो विधाता भी सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हैं। नया उत्तर प्रदेश सबके सामने है। यह वही प्रदेश है, जहां 2017 से पहले आए दिन दंगे होते थे। अब दंगे नहीं होते हैं। वास्तव में कानून का सम्मान ही हमें संविधान के प्रति आग्रही बनाता है। जब संविधान का सम्मान होता है, तो वह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का प्रतीक बनता है।

कहीं तेज लाउडस्पीकर बजे तो दें मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पहले छोटी-छोटी बातों पर दंगे होते थे, वहां अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है। कुर्बानी को लेकर दंगे नहीं होते हैं। सभी धार्मिक स्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर उतार दिए गए। सरकार ने तय किया कि लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल के परिसर तक ही होनी चाहिए।

तेज आवाज से आसपास रहने वाले बुजुर्ग व मरीजों को दिक्कत हो सकती है। लोक स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। यदि कहीं भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहे हों तो नागरिक मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना दे सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed