फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said that the state has suffered the consequences of exploitation by regional parties.

2017 के पूर्व दंगा, कर्फ्यू, अराजकता और भ्रष्टाचार थी यूपी की पहचान : सीएम योगी

Sat, 16 May 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi said that the state has suffered the consequences of exploitation by regional parties.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राप्तीनगर में शुक्रवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में विकास बाधित था। बिजली, सड़क और रोजगार नहीं था। किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं थी। व्यापारी गुंडा टैक्स देने को मजबूर था, चिकित्सक भयाक्रांत रहते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। दंगा, कर्फ्यू, अराजकता, व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही यूपी की पहचान बन गई थी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आप सबने बदलते भारत, बदलते उत्तर प्रदेश और गोरखपुर को देखा है। 2017 के पहले जब नौनिहाल पैदा होता था तो मां-बाप उसे इंसेफेलाइटिस से बचाने को लेकर चिंतित रहते थे। बच्चे के बड़ा होने पर पढ़ाई, नौजवान होने पर नौकरी और रोजगार की चिंता थी। रोजगार के लिए यूपी से बाहर जाने पर पहचान का संकट था। आज उत्तर प्रदेश में विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी है। आज बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। यहां इंसेफेलाइटिस पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर का बंद पड़ा खाद कारखाना आज चल रहा है। गोरखपुर में एम्स संचालित है और पहले खुद बीमार रहा बीआरडी मेडिकल कॉलेज आज बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है। गोरखपुर में हर तरफ फोरलेन की कनेक्टिविटी है। 15 हजार करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 हजार नौजवानों को अकेले गोरखपुर में नौकरी और रोजगार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत दुनिया के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन से यह आह्वान भी किया कि वह नौजवानों को बताएं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में क्या था और आज क्या बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11-12 वर्ष में बदलता हुआ भारत आज दुनिया के लिए प्रेरणा बना हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।










पश्चिम बंगाल में कमल खिलने पर हर भारतीय खुश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की तरफ भी लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलने पर पूरा भारत खुशी से झूम उठा है। वहां अब सुरक्षा का नया वातावरण बन रहा है, इससे हर भारतीय खुश है। सीएम योगी ने कहा कि हम अलग-अलग राज्यों के निवासी हो सकते हैं लेकिन सबका भाव देश प्रथम ही होना चाहिए। यही भाव हम सबके जीवन का हिस्सा होना चाहिए।


प्रबुद्ध समाज को देश ने सदैव दिया है सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने प्रबुद्ध समाज को सदैव सम्मान दिया है। हर भारतीय अपना गोत्र किसी न किसी ऋषि के साथ यानी ज्ञान की किसी विशिष्ट के शाखा के साथ संबंध जोड़ता है। यही ज्ञान की परंपरा भारतीयों की पहचान है। उन्होंने कहा कि ज्ञान में जो रत है, वही भारत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा ने अपनी बौद्धिक संपदा का प्रयोग दुनिया में आधिपत्य स्थापित करने की बजाय विश्व बंधुत्व के लिए किया। उन्होंने कहा कि आज भी किसी भी राज्य, भाषा या बोली का नागरिक हो, वह जय श्रीराम का उद्घोष करता है। जय श्रीराम का मतलब राम के उन आदर्शों को मानना जिसकी प्रेरणा ऋषि वाणी के माध्यम से हम सबके सामने अलग-अलग ग्रंथों से प्रस्तुत हुआ है।





समाज के लिए ओपिनियन मेकर होते हैं प्रबुद्धजन
सीएम योगी ने प्रबुद्धजन को समाज का मार्गदर्शक और प्रेरणा बताते हुए कहा कि प्रबुद्धजन समाज के लिए ओपिनियन मेकर होते हैं। चिकित्सक मरीजों, शिक्षक विद्यार्थियों, अधिवक्ता वादकारियों और उद्यमी उपभोक्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज बनकर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं।





पीएम मोदी व सीएम योगी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि : रवि किशन

सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पश्चिम एशिया के तनाव के बीच ईंधन संरक्षण और विदेशी मुद्रा बचत को लेकर सीएम योगी की ओर से अपने काफिले को छोटा किए जाने को लेकर सांसद ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने राष्ट्र हित में यह बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जैसा पीएम और योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम मिलना, देश और प्रदेश का सौभाग्य है।






विकास, सुरक्षा और सुशासन का सीएम योगी ने दिया है मॉडल : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की विरासत भी संवर रही है और विकास का पहिया भी तेजी से घूम रहा है। उन्होंने विकास, सुरक्षा और सुशासन का नया मॉडल दिया है। डॉ. सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में हुआ बदलाव किसी चमत्कार से कम नहीं है।



स्वागत संबोधन भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता और आभार ज्ञापन राप्तीनगर मंडल के अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा ने किया। इस आयोजन में राप्तीनगर मंडल के 11 वार्डों से आए प्रबुद्ध जन की सहभागिता रही। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक विपिन सिंह, राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर राम नरेश धर दुबे, वरिष्ठ चिकित्सक राधा जीना, वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा, वरिष्ठ व्यवसायी व समाजसेवी प्रमोद मातनहेलिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




रवि किशन को देखकर एसी-कूलर ने बंद कर दिया काम करना
सीएम योगी ने ली चुटकी
सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा कि रवि किशन को देखकर यहां के कूलर व एसी ने भी काम करना बंद कर दिया। उनसे कहा कि आपको देखकर सब बंद हो गया। वो गए और उन्होंने हाथ भी लगाया कि लेकिन सब बंद हो गया। इस पर कार्यक्रम में आए लोग ठहाके लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed