फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said national security will not be compromised

सीएम योगी की चेतावनी: राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा 

Wed, 14 Jul 2021 09:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर 
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 09:53 AM IST
सार

  • सीएम बोले- प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  •  ह्यूमन इंटेलिजेंस से बेपर्दा हुईं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी दो साजिशें
  •  कहा-विकास तभी सार्थक जब सभी लोग सुरक्षित रहेंगे

विज्ञापन
CM Yogi said national security will not be compromised
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। विकास की योजनाएं तभी सार्थक हैं, जब सभी लोग सुरक्षित रहें।  प्रदेश सरकार  24 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। लेकिन, यह सब ह्यूमन इंटेलिजेंस के बिना करना बेहद मुश्किल है। ह्यूमन इंटेलिजेंस, यानी लोगों की सजगता, इसके चलते ही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी दो साजिशों को बेपर्दा किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में 94 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को विकास के साथ ही सुरक्षा के प्रति लगातार सजग रहना होगा। सुरक्षा के प्रति थोड़ी-सी सजगता से कई लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ह्यूमन इंटेलिजेंस यानी लोगों की सजगता से मिली जानकारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी दो साजिशों को बेपर्दा किया गया है। मूक-बधिर बच्चों के जेहादी धर्मांतरण से राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगाने का षड्यंत्र किया जा रहा था। वहीं, लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो आतंकियों को पकड़ा गया है। पाकिस्तान परस्त आतंकियों के साथ मिलकर आजादी के जश्न में खलल डालने की साजिश रची जा रही थी। पकड़े गए इन लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ही घटनाओं में ह्यूमन इंटेलिजेंस, यानी लोगों की सजगता काफी सहायक साबित हुई है। ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली जानकारी से सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें बेपर्दा कर दिया। इन आतंकियों के पास बारूद का जखीरा, बम और अत्याधुनिक हथियार मिले हैं। समय रहते ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 


उन्होंने कहा कि समाज में क्या हो रहा है, जनता की सजगता से इसे जाना जा सकता है। जानकारी मिलने पर समय रहते राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को ध्वस्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने में पार्षदों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed