फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gorakhpur Control of encephalitis a successful model in front of world

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल

Wed, 04 Oct 2023 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2017 से डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, कालाजार, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छह वर्षों में इसके अच्छे परिणाम आए हैं। अक्तूबर से जनवरी तक इस विशेष अभियान में पहले 15 दिन का कार्यक्रम जनजागरण के साथ अंतरविभागीय जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए है।

विज्ञापन
CM Yogi said in Gorakhpur Control of encephalitis a successful model in front of world
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के अंतरविभागीय समन्वित प्रयास से प्रदेश में इंसेफेलाइटिस समाप्ति की कगार पर है। इसे जल्द ही पूरी तरह से खत्म करके इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल है।

विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार की सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के लिए सीएम ने जनजागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने आशा व दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। आयुष्मान योजना के चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2017 से डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, कालाजार, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छह वर्षों में इसके अच्छे परिणाम आए हैं। अक्तूबर से जनवरी तक इस विशेष अभियान में पहले 15 दिन का कार्यक्रम जनजागरण के साथ अंतरविभागीय जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए है। उन्होंने कहा कि 16 से 31 अक्टूबर तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक अभियान के माध्यम से सभी घरों में जाकर बीमारों को चिह्नित कर उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने में योगदान देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ठान ले और लोग सहयोग करें तो सब कुछ मुमकिन

सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश इंसेफेलाइटिस से प्रभावित रहा है। 2017 से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इस मौसम में 500 से 600 मरीज भर्ती रहते थे। प्रति वर्ष पूरे प्रदेश में 1200 से 1500 बच्चों की मौत इससे होती थी। अकेले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 से 600 बच्चों की मृत्यु इंसेफेलाइटिस से होती थी। लेकिन सरकार ठान ले और लोग साथ दें तो असाध्य कही जाने वाली बीमारी को भी समाप्त होने में बहुत समय नहीं लगता है। इंसेफेलाइटिस इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के साथ ही हमें पीएम मोदी के आह्वान पर वर्ष 2025 तक टीबी को भी पूरी तरह समाप्त करना है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाॅफ और आम नागरिक अपने आसपास टीबी से पीड़ित मरीज को गोद लेकर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बनें।

कहा कि एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के मामले के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के लिए विभिन्न कार्यक्रम और शुद्ध पेयजल के लिए हर घर नल की योजना संचालित की जा रही है। स्वच्छता के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छाजंलि कार्यक्रम चलाया गया। यह बापू के लिए सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि थी, क्योंकि स्वच्छता उनका सबसे प्रिय विषय था।

 

सीएम ने कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्हें उपहार देकर खूब प्यार दुलार व आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी पूरी की और उन्हें उपहार में पोषण किट प्रदान किया।

सीएम ने ली जानकारी, ब्लड रिपोर्ट समय से मिल रही या नहीं
सीएम ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर छह में बने डेंगू वार्ड का जायजा लिया। वार्ड में कुल 54 बेड हैं, जिसमें 16 पर डेंगू मरीज भर्ती हैं। बेड नंबर 18 पर भर्ती देवरिया जिले के बलडीहा परशुराम निवासी राहुल यादव से सीएम ने पूछा कि ब्लड रिपोर्ट सही समय पर मिल रही है कि नहीं। इसके बाद उन्होंने बेड नंबर 25 पर भर्ती बिहार प्रांत के गोपालगंज की गीता देवी, बेड नंबर 27 पर भर्ती बृजेश चौरसिया से उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी ली।

 

सीएम ने टीबी के दो मरीजों को लिया गोद, मातृ-शिशु पोषण का दिया संदेश
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक पखवाड़े के प्रदेशव्यापी शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षय (टीबी) उन्मूलन और मातृ-शिशु पोषण का भी संदेश दिया। मंगलवार को उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में टीबी पीड़ित एक महिला और एक किशोरी को गोद लिया। उनको पोषण पोटली भी दी। इसके बाद सीएम ने कूड़ाघाट निवासी निधि की छह माह की बच्ची सृष्टि का अन्नप्राशन कराया।

भेड़ियागढ़ निवासी निशा सिंह (20) को पोषण पोटली देकर मुख्यमंत्री ने उनकी गोदभराई की। इस दौरान सीएम ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता ललिता देवी, सीमा सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छाया देवी और सुनीता सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी नागेंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान, शिवकुमार और धनंजय गुप्ता को उन्होंने आयुष्मान कार्ड सौंपा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed