फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi reviewed the works of tourism department

UP News: सीएम योगी ने की पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Mon, 11 Jul 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/ गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/ गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के पास पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित गोरखपुर गौरव संग्रहालय के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस संग्रहालय की स्थापना जल्द से जल्द कराई जाए। इसमें नाथ पंथ, बौद्ध धर्म, जैन संप्रदाय की विविधताओं एवं परंपराओं को दर्शाया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi reviewed the works of tourism department
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य सत्कार) के क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश में असीमित संभावनाएं हैं। कॅरिअर के बेहतरीन अवसरों के कारण इस क्षेत्र में युवाओं की बहुत रुचि है। इसके दृष्टिगत सरकार ने गोरखपुर में छह एकड़ में स्टेट होटल प्रबंधन संस्थान की स्थापना का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नवीन दिशा देने वाले चौरीचौरा जनांदोलन की पुण्य भूमि के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। शहीद हुए सेनानियों के चित्र व प्रतिमा की स्थापना की जाए। सभी 75 जिलों के ओडीओपी उत्पादों के स्थायी स्टॉल स्थापित किये जाएं। इन प्रयासों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा और नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के पास पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित गोरखपुर गौरव संग्रहालय के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस संग्रहालय की स्थापना जल्द से जल्द कराई जाए। इसमें नाथ पंथ, बौद्ध धर्म, जैन संप्रदाय की विविधताओं एवं परंपराओं को दर्शाया जाए। गौरव संग्रहालय में गोरखपुर का इतिहास, आजादी की लड़ाई में गोरखपुर का योगदान, गोरखपुर के विकास में नाथ पंथ की भूमिका, गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला, गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख त्योहार और उन्हें मनाने की विशिष्ट परंपरा, गोरखपुर का समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, प्राचीन धरोहर, क्षेत्रीय कलाकृतियां आदि की जानकारी प्रदर्शनी और डिजिटल दोनों माध्यमों से दी जाए। ऑनलाइन बैठक में गोरखपुर से कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होगी फूड क्राफ्ट की पढ़ाई

गीडा में स्थापित होने जा रहे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होटल प्रबंधन के विभिन्न उपयोगी पाठ्यक्रमों के साथ फूड क्राफ्ट की भी पढ़ाई होगी। शनिवार देर रात पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह जानकारी दी। बताया कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य की जानी प्रगति

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन बैठक में गोरखपुर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल की प्रगति भी जानी। उन्हें बताया गया कि स्कूल के ले-आउट में मामूली परिवर्तन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए खरीदी गई जमीन

गोरखपुर जिले में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना की ठोस शुरुआत हो गई है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए गीडा कार्यालय के सामने छह एकड़ जमीन, गीडा से 16.4 करोड़ रुपये में खरीदी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इसकी भूमिपूजन करेंगे।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की नींव जल्द पड़े, इसके लिए तीन आर्किटेक्ट को अलग-अलग डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है। तीनों को जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा गया है।
 
शासन ने पिछले वर्ष गोरखपुर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट स्थापित करने का निर्णय लिया था। शुरुआत में प्रशासन ने पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की थी, लेकिन पर्यटन विभाग ने इसको अनुपयोगी बताया था। इसके बाद गीडा में जमीन की तलाश की जा रही थी। यह भूमि गीडा कार्यालय के ठीक सामने हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर है।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए गीडा कार्यालय के सामने छह एकड़ जमीन खरीद ली गई है। आर्किटेक्ट को जल्द डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए हैं। डीपीआर बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भूमिपूजन कराए जाने की तैयारी है। -रवींद्र कुमार मिश्र, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed