फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi recognized this art of soil in the world: Trivendra Singh Rawat

माटी की इस कला को सीएम योगी ने विश्व में दी पहचान: रावत

Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi recognized this art of soil in the world: Trivendra Singh Rawat
माटी की इस कला को सीएम योगी ने विश्व में दी पहचान: रावत
शिल्पकारों से बोले त्रिवेंद्र रावत, टेराकोटा की कला नायाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार की शाम टेराकोटा गांव औरंगाबाद और लंगड़ी गुलरिहा में टेराकोटा उत्पाद और इसके बनने की प्रक्रिया से रूबरू हुए। शिल्पकारों की कला को देखकर कहा कि माटी की इस कला को यहां के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश ही नहीं विश्व में पहचान दिला दी। शिल्पकारों से बोले सचमुच टेराकोटा की यह कला नायाब है।

मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क महाभियान के सिलसिले में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांसगांव समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई। इस निमित्त गोरखपुर आए रावत शनिवार शाम टेराकोटा की खूबियां जानने शिल्पकारों के गांव पहुंचे। वहां उन्होंने वर्कशेड में रखे टेराकोटा के तैयार व बन रहे उत्पादों को देखा और शिल्पकार से कई जानकारियां लीं। रावत ने पूछा कि ओडीओपी में शामिल होने से टेराकोटा के क्षेत्र में क्या अंतर आया है? राजन प्रजापति ने उन्हें बताया कि सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक, पगमिल आदि मिलने से काम काफी आसान हो गया है। उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। टेराकोटा शिल्पकारों के पास इतना काम है कि वे कोरोना काल में भी खाली हाथ नहीं बैठे थे। यह सीएम योगी की ही पहल है कि जो बैंक लोन देने में कतराते थे, आज वह घर आकर वित्तपोषण करते हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम रावत ने टेराकोटा उत्पाद देखने के बाद शिल्पकारों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने शिल्पकारों से कहा कि आपका टेराकोटा नायाब है। आपके मुख्यमंत्री ने तो गांव की इस माटी कला को देश-दुनिया तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed