{"_id":"61ae167057dcf111963d2a60","slug":"cm-yogi-reached-gorakhpur-for-pm-modi-visit-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने संभाली कमान, पीएम मोदी के अगवानी की जांची तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने संभाली कमान, पीएम मोदी के अगवानी की जांची तैयारियां
Mon, 06 Dec 2021 07:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:26 PM IST
सार
सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री बोले, पूर्वी यूपी के विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक है पीएम का कार्यक्रम।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद कारखाना, एम्स की सौगात देने मंगलवार दोपहर गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की कमान खुद संभाल ली है। सोमवार शाम करीब पांच बजे सीधे खाद कारखाना परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम का यह कार्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक है इसलिए खाद कारखाना व एम्स का राष्ट्रार्पण समारोह भी भव्यतम दिखना चाहिए। बता दें कि जब से पीएम का कार्यक्रम तय हुआ है तब से मुख्यमंत्री लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के लिए बने मंच के साथ ही समूचे कार्यक्रम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ ही आमजन की सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूद अधिकारियों से हरेक बिंदु पर गहन जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि एम्स से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, झारखंड व नेपाल तक की बड़ी आबादी को विश्व स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।