फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi reach kushinagar for PM Modi Tour in Kushinagar airport

कुशीनगर: पीएम के आगमन की तैयारी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा

Tue, 12 Oct 2021 07:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री करेंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण, सीएम ने तैयारी के हर पहलू का लिया जायजा, डीएम ने दी जानकारी

विज्ञापन
CM yogi reach kushinagar for PM Modi Tour in Kushinagar airport
कुशीनगर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण को अभूतपूर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारी का खुद जायजा लिया। मंगलवार को वह 3.23 पर हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट पर उतरे। वहां उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सड़क मार्ग से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर वहां पूजा-अर्चना करने के बाद बरवां फॉर्म पहुंचे। सभास्थल पर प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी का जायजा लिए।

विज्ञापन


तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की कमान खुद संभाल ली है। अभी आठ अक्तूबर को उन्होंने गोरखपुर सर्किट हाउस में कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारी बैठक की थी। इसके बाद अचानक मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े हर पहलू का जायजा लिया। पीएम मोदी 20 अक्तूबर को कुशीनगर में प्रदेश के पांच में से तीसरे क्रियाशील इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया और लोकार्पण समारोह की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कुशीनगर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय रहते एयरपोर्ट को बेहतर बना लिया जाए। लोकार्पण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति, 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल व कई देशों के राजनायिक भी रहेंगे। इसलिए कहीं भी गंदगी या किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से हमारा प्रयास होना चाहिए कि कार्यक्रम ऐतिहासिक हो। बैठक के दौरान सीएम योगी ने लोकार्पण समारोह की हर व्यवस्था के बारे में सिलसिलेवार जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

तथागत के मंदिर पहुंचे सीएम, चढ़ाया चीवर

एयरपोर्ट पर निरीक्षण और समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने मुख्य मंदिर पहुंचे। उन्होंने तथागत की शयनमुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया। चीवर चढ़ाकर परिक्रमा की। यहां भी अतिथियों के स्वागत को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।

सीएम ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण किया
20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा बरवा फॉर्म में होगी। बुद्ध मंदिर से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने मंच, दर्शक दीर्घा का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समय पूर्व तैयारी पूरी कर ली जाए। जनसभा को शानदार तरीके से सफल बनाने को लेकर उन्होंने यहां भी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया के साथ ब्लॉक प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी गोरखपुर जे. रविंदर गौड, एयरपोर्ट अथॉरिटी के रीजनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीके कामरा, एएआई के डायरेक्टर अनिल द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed