फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath Played Holi Of Flowers In Holika Dahan Shobhayatra News in Hindi

Holi 2023: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 11:04 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Mar 2023 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होलिका दहन में कोई जन-धन की हानि न होने पाए। होलिका दहन बुराई के अंत का माध्यम है। ऐसे में किसी का नुकसान हुआ तो यह अन्याय व अधर्म होगा। हमें अन्याय और अधर्म से बचना होगा।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Played Holi Of Flowers In Holika Dahan Shobhayatra News in Hindi
शोभायात्रा में जनता के साथ फूलों की होली खेलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता की ओर से सोमवार को होलिका दहन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग होली के गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। जिधर से शोभायात्रा निकली वहां माहौल होलीमय हो गया।

विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती करने के बाद फूलों की होली खेलकर किया। शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरणलाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, घंटाघर से नॉर्मल होते हुए पुनः पांडेहाता चौक पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा, फिर बैंड-बाजा और अंत में भक्त प्रहलाद व होलिका की झांकी चल रही थी। इस दौरान होली के गीतों पर युवा नाचते गाते चल रहे थे। जिधर से शोभायात्रा गुजर रही थी, वहां रंग, अबीर और गुलाल से लोग स्वागत कर रहे थे। इससे पूरे माहौल में होली की मस्ती घुल रही थी।
विज्ञापन


शोभायात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, भजन गायक नंदू मिश्रा, समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटवा, महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय पटवा, मंत्री राहुल गुप्ता, लोकेश पटवा, भोलेंद्र नारायण दुबे, दीपक पटवा, जयराम कसौधन, चंद्र कुमार वर्मा, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन में न होने पाए जन-धन की हानि : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होलिका दहन में कोई जन-धन की हानि न होने पाए। होलिका दहन बुराई के अंत का माध्यम है। ऐसे में किसी का नुकसान हुआ तो यह अन्याय व अधर्म होगा। हमें अन्याय और अधर्म से बचना होगा। सीएम योगी ने लोगों को संबोधित किया और होली के मर्म व संदेश को बताया। उन्होंने किसी पर जबरन रंग नहीं डालने की भी हिदायत दी। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने होलिका दहन शोभायात्रा के लिए सजाए गए रथ पर स्थापित भक्त प्रहलाद की आरती उतारी। चित्र पर फूल बरसाने के बाद उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा करते हुए फूलों से होली खेली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed