फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi participet in many program in gorakhpur

Gorakhpur: आज ट्रिपल इंजन सरकार की खूबियां बताएंगे CM योगी, 950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Sun, 04 Dec 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Dec 2022 10:31 AM IST
सार

तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम गोरखपुर पहुंचे। गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधिस्थल पर मत्था टेकने के बाद के मुख्यमंत्री ने अफसरों से रविवार के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। रविवार को मुख्यमंत्री सुबह से शाम तक शिक्षा, खेल, विकास एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
CM yogi participet in many program in gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ सुनिश्चित करने के अभियान पर हैं। अलग-अलग शहरों में निरंतर हो रहा प्रबुद्ध सम्मेलन इसी अभियान का हिस्सा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन कर लोगों को निकाय स्तर पर भी समान विचारधारा की सरकार की खूबियां बताएंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर वह शहर को 950 करोड़ रुपये की चार बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी के ट्रिपल इंजन सरकार के फार्मूले का एक उदाहरण भी है। केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के साथ यहां के नगर निगम में भी भाजपा का ही नेतृत्व है।
विज्ञापन


नियोजन से लेकर क्रियान्वयन तक एक ही पार्टी का नेतृत्व होने से गोरखपुर के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा, प्रबुद्ध सम्मेलन को काफी अहम मान रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं, दावेदारों का मुख्यमंत्री मार्गदर्शन भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी के हाथों महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।  

 

गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, आज सुबह से शाम तक रहेगा दौरा

तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम गोरखपुर पहुंचे। गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधिस्थल पर मत्था टेकने के बाद के मुख्यमंत्री ने अफसरों से रविवार के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। रविवार को मुख्यमंत्री सुबह से शाम तक शिक्षा, खेल, विकास एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्यमंत्री अध्यक्षता करेंगे। दोपहर तीन बजे रीजनल स्टेडियम में आयोजित महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

अपराह्न चार बजे महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे गीता प्रेस में आयोजित गीता जयंती समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed