फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi met the youths cleaning the pond and appreciated them.

Gorakhpur News: पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi met the youths cleaning the pond and appreciated them.
गोरखपुर। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरे की श्रमदान के जरिये सफाई करने वाले दो युवकों को बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात की। उनके काम की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित प्राचीन पोखरे का सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार जल्द कराया जाएगा। मां तरकुलहा देवी के मंदिर के सामने ऐतिहासिक पोखरे को जलकुंभी और गंदगी से मुक्त करने के लिए चौरीचौरा क्षेत्र के भाऊपुर गांव के दो युवकों अनुपम गुप्ता और करन निषाद ने पांच सितंबर से प्रतिदिन श्रमदान का कार्य शुरू किया। श्रद्धा और सेवा भाव से किए जा रहे इस कार्य को देखकर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भी युवाओं की सराहना की। मंदिर ट्रस्ट ने भी उनके सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed