{"_id":"6174013910977545c148abe4","slug":"cm-yogi-lay-foundation-stone-of-10-projects-and-inaugurate-four-projects-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का तोहफा: गोरखपुर नगर निगम की 141 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का तोहफा: गोरखपुर नगर निगम की 141 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, करेंगे लोकार्पण
Sun, 24 Oct 2021 09:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:51 AM IST
सार
मुख्यमंत्री रविवार की शाम पांच बजे से छह बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की करीब 141 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 126.29 करोड़ लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा जबकि 15.51 करोड़ की चार परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली के ठीक पहले शहरवासियों को वकिस से जुड़ी कई परियोजनाओं का आज तोहफा देंगे। गोरखपर विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा भी होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अफसरों ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर तैयारियां जांची।
मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे से छह बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की करीब 141 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 126.29 करोड़ लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा जबकि 15.51 करोड़ की चार परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे से छह बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की करीब 141 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 126.29 करोड़ लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा जबकि 15.51 करोड़ की चार परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
- इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- इंटैलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम- 50.25 करोड़
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य- 3.50 करोड़
- मृत पशुओं के निस्तारण किए जाने के लिए संयंत्र की स्थापना- 3.50 करोड़
- 14वां/15वां वित्त आयोग, अवस्थापना विकास निधि एवं नगर निगम निधि के तहत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य- 38.98 करोड़
- पेयजल के कार्य- 11.94 करोड़
- जल निकासी के कार्य- 1.90 करोड़
- नालों का फाइटोरेमेडिएशन के माध्यम से शुद्धिकरण का कार्य- 6.78 करोड़
- 1500 एलईडी स्ट्रीट लाइट का कार्य- 0.50 करोड़
- पार्कों का सुंदरीकरण- 0.34 करोड़
- डूडा, गोरखपुर द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण- 3.72 करोड़
- कुल- 126.29 करोड़
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण- 11.43 करोड़
- 15वां वित्त आयोग के तहत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य- 3.72 करोड़
- रेलवे बस स्टेशन पर फ्री वाई-फाई का कार्य- 0.06 करोड़
- दो स्थानों पर जोनल कार्यालय का कार्य- 0.30 करोड़