फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi launched first health ATM in Gorakhpur

UP News: सीएम योगी ने पहले हेल्थ ATM का किया शुभारंभ, बोले- सरकारी अस्पताल बनेंगे हाईटेक

Wed, 14 Sep 2022 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Sep 2022 05:15 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। सरकार की योजना है कि अगले 3 महीने में प्रदेश के 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराया जा सके, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जो मुहैया कराया जा सके।

विज्ञापन
CM Yogi launched first health ATM in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को गोरखपुर के पहले हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया। यह हेल्थ एटीएम चरगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगाया गया है। इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद वासियों को हेल्थ एटीएम की सुविधा दी जा रही है, इसके लिए सभी को बधाई, स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी का महत्व का एक उदाहरण हेल्थ एटीएम है। इस हेल्थ एटीएम के माध्यम से एक नमूने से मरीज की 59 जांचें हो सकेंगी। इस रिपोर्ट को टेलीकंसल्टेशन के द्वारा डॉक्टर को भी ऑनलाइन भेजा जा सकेगा। लोगों को अब एक जांच के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस सुविधा से शरीर के सभी सामान्य जांच हो सकेंगे, जैसे वजन, पल्स रेट, दिल की, दिमाग की और यूरिन की जांच हो सकेगी। इसमें रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट भी होगा, जिससे डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, टाइफाइड, अर्थराइटिस प्रोफाइल की भी जांच हो सकेगी। महिलाएं गर्भावस्था की जांच कर सकेंगी जो एटीएम नेटवर्क से भी जुड़ा रहेगा, जिससे टेली कंसल्टेंसी की मदद ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पीएचसी सीएचसी पर डॉक्टर की उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। हेल्थ एटीएम को सरकारी टेली कंसल्टेंसी सुविधा से जोड़ा गया है, इससे एम्स और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा। यह सभी हेल्प रेडियम सीएसआर फंड से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बागपत में पांच फिर से एटीएम दिए गए हैं, इस एटीएम से जुड़े कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। सरकार की योजना है कि अगले 3 महीने में प्रदेश के 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराया जा सके, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जो मुहैया कराया जा सके।

कहा कि गोरखपुर जिले में पिछले 5 साल में स्वास्थ्य की सुविधाएं बेहतर हुई हैं। पूर्णांचल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज उपचार का सबसे बड़ा केंद्र मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक संचालित है। जिले में एम्स भी शुरू हो चुका है। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। देश के स्वास्थ्य सुविधाओं में हेल्थ एटीएम निर्णायक साबित होगा।






 

हेल्थ एटीएम के जरिये होगी शरीर की स्क्रीनिंग

हेल्थ एटीएम के जरिये शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी हो सकेगी। 

भविष्य में इसके जरिये डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसे जांचें हो सकेंगी। सीएचसी चरगांवा के बाद सरदारनगर, जंगल कौड़िया, उरुवा और कौड़ीराम के स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed