फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi laid the foundation stone of the International Cricket Ground in Gorakhpur.

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास:CM योगी बोले- जाति, धर्म व भाषा के नाम पर बांटने वाले आपके हितैषी नहीं

Sat, 16 May 2026 01:37 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 16 May 2026 01:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शनिवार को ताल नदोर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और दुनिया पश्चिम एशिया संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया में उथल पुथल है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस परिस्थिति में भी केंद्रीय मंत्री ने बेहतरीन काम किया है।

विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of the International Cricket Ground in Gorakhpur.
शिलान्यास करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम योगी ने कहा कि सरकार के पास जमीन होगी तो उसका इस्तेमाल लोक कल्याण में होगा। यदि इसपर कोई कब्जा करेगा तो वह अपने लिए इस्तेमाल करेगा। सरकारी भूमि का इस्तेमाल लोक कल्याण के लिए होना चाहिए। प्रदेश को गुंडा मुक्त और माफिया मुक्त किया तो तेजी से विकास होने लगा।

विज्ञापन


जो लोग जाति धर्म और भाषा के नाम पर बांटते हैं वो आपके हितैषी नहीं हो सकते। इनके पास जब भी सत्ता आई तब इन्होंने उसका इस्तेमाल अपने परिवार, अराजकता और गुंडागर्दी के लिए किया।  मुख्यमंत्री शनिवार को ताल नदोर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और दुनिया पश्चिम एशिया संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया में उथल पुथल है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस परिस्थिति में भी केंद्रीय मंत्री ने बेहतरीन काम किया है। तेल कंपनियों पर भले बोझ आ जाए लेकिन जनता को राहत मिलनी चाहिए।

सीएम ने कहा कि 2014 के बाद पीएम मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाया। इसी की देन है कि आज खिलाड़ी मेडल लेकर आ रहे हैं। उनके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर देना हमारी जिम्मेदारी है। हम हर गांव में खेल का मैदान बना रहे हैं। हर विकास खंड पर मिनी स्टेडियम और हर जिले में स्टेडियम बनाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज हो। मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण भी इसी साल पूरा हो जाएगा। वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। 40 एकड़ में स्टेडियम बन रहा है। यहां पार्किंग होगी। यहीं बगल में बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाएंगे। यहां होटल बनेंगे। पहले यहां बंजर था, जिसका मन करे कब्जा कर लेता था।

सामने वेटनरी कॉलेज का निर्माण हो रहा है। यहां तमाम पशु चिकित्सक तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले तक गोरखपुर से वाराणसी जाने में चार से पांच घंटे लगते थे। अब मात्र दो से ढाई घंटे में पहुंच जाते हैं। लखनऊ की दूरी अब साढ़े तीन घंटे में तय कर लेते हैं। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता।
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार आम जन और विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज हर जनपद में फोरलेन की कनेक्टिविटी मिलेगी। एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी मिलेगी। ओलंपिक्स, एशियाड और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती में नौकरी दी है। आज युवाओं का सपना साकार हुआ है। 

आधुनिकता और विकास के लिए जाना जा रहा उत्तर प्रदेश: हरदीप सिंह पुरी 
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यहां आकर एक अलग आत्मीयता का अनुभव हो रहा है। पूर्वी यूपी से विशेष जुड़ाव रहा है। काशी में भी विकास की नई गाथा का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। यूपी में जितनी तेजी से विकास हुआ है उतना दूसरे किसी प्रदेश में नहीं हुआ।

2017 से पहले सपा सरकार में मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी मेहनत की। इसके बाद भी 17 हजार से बढ़ नहीं पाए। इसके बाद तेजी से आंकड़े बढ़ने लगे। एक समय यूपी के लोग जनसंख्या और संभावनाओं के लिए बस जाने जाते थे। आज ये आधुनिकता और विकास के लिए जाना जा रहा है।

कानून व्यवस्था में भी व्यापक सुधार आया है। कानून व्यवस्था मजबूत होती है तो निवेश और उद्योग आते हैं। इससे रोजगार के भी अवसर उत्पन्न होते हैं। सुबह हमने इथेनॉल के प्रोजेक्ट की बात की। उसपर सीएम ने तुरंत कहा कि आप प्रपोजल दीजिए हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में बेहतर कनेक्टिविटी है। आज यूपी की ओर देश विदेश के निवेशक देख रहे हैं। इस स्टेडियम में केवल क्रिकेट नहीं होगा। यहां सपने तैयार होंगे। आने वाले समय में यहां से ऐसे खिलाड़ी निकलेंगे जो पूरे देश में नाम करेंगे। 

अब गोरखपुर से निकलेंगे विराट और रोहित जैसे खिलाड़ी : कमलेश पासवान 
केंद्रीय राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं सांसद बांसगांव कमलेश पासवान ने कहा कि पिछले 30 वर्ष से क्रिकेट खेलते हैं लेकिन रेलवे और सेंट एंड्रयूज ग्राउंड को छोड़कर कोई मैदान नहीं था। आने वाले समय में यहां से रोहित और विराट जैसे प्लेयर निकलेंगे।

आज भी यहां से प्लेयर आईपीएल में खेल रहे हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर न होने की वजह से प्लेयर यहां से बाहर जाते थे। अब हम लोगों को इंटरनेशनल मैच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं से हमलोग मैच देख सकेंगे। प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। हर विकास खंड पर एक ग्रामीण खेल मिनी स्टेडियम का निर्माण करेंगे। 

विपक्षियों को बेटियों के साथ अन्याय की सजा जनता ने बंगाल चुनाव में दी : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि इस तरह का विकास भी देखने को मिलेगा। यहां बेटियां क्रिकेट खेलेंगी। उनके सपनों को पंख मिलेगा। यहां इंटरनेशनल मैच होंगे। आईपीएल के मैच होंगे और हम भोजपुरी में कमेंट्री करेंगे। यहां होटल बनेगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

आसपास की जमीन की कीमत बढ़ गई। माता पिता से निवेदन है कि खेल को बढ़ावा दें। जो खेल में पसीना बहाएगा वो नशे से दूर रहेगा। पिछली सरकार ने लूटा है। जाति पाती कि राजनीति की है। रंगदारी हत्या की है। महिलाओं के साथ अन्याय किया। बिल गिरा दिया। इसकी सजा बंगाल के चुनाव में उनको मिली। अतिथियों का स्वागत गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed