फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi JP nadda Pm modi anurag thakur Visit Gorakhpur For UP Election 2022

UP Election 2022: भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाला, छठवें चरण के चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

Sat, 26 Feb 2022 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 02:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को बस्ती, देवरिया और 28 फरवरी को महराजगंज व बलिया में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 फरवरी को गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे।

विज्ञापन
CM yogi JP nadda Pm modi anurag thakur Visit Gorakhpur For UP Election 2022
पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर शाम चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। नड्डा, कुशीनगर के खड्डा और संतकबीरनगर के धनघटा में भी जनसभा करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल का चुनाव छठवें चरण में तीन मार्च को होगा। इसके लिए एक मार्च को शाम छह बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकेगा। इन मंडलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। लिहाजा, भाजपा ने सारी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आ जाएंगे, फिर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


चार दिनों (26 फरवरी से एक मार्च के बीच) में ही मुख्यमंत्री को 20 जनसभा व रोड शो करना है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी गोरखपुर आ गए हैं। वह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। वह देवरिया, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को बस्ती, देवरिया और 28 फरवरी को महराजगंज व बलिया में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 फरवरी को गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे। एक मार्च को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

अखिलेश आज पिपराइच में कल  चिल्लूपार में करेंगे जनसभा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 26 फरवरी को दोपहर तीन बजे से विधानसभा पिपराइच के बासस्थान और 27 को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के बड़हलगंज के नेशनल लॉ कॉलेज में सुबह 11 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।  जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र की जनता से भी जनसभा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed