{"_id":"6219b1f846e2797e65465888","slug":"cm-yogi-jp-nadda-pm-modi-anurag-thakur-visit-gorakhpur-for-up-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाला, छठवें चरण के चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाला, छठवें चरण के चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत
Sat, 26 Feb 2022 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:04 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को बस्ती, देवरिया और 28 फरवरी को महराजगंज व बलिया में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 फरवरी को गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर शाम चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। नड्डा, कुशीनगर के खड्डा और संतकबीरनगर के धनघटा में भी जनसभा करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर-बस्ती मंडल का चुनाव छठवें चरण में तीन मार्च को होगा। इसके लिए एक मार्च को शाम छह बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकेगा। इन मंडलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। लिहाजा, भाजपा ने सारी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आ जाएंगे, फिर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
चार दिनों (26 फरवरी से एक मार्च के बीच) में ही मुख्यमंत्री को 20 जनसभा व रोड शो करना है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी गोरखपुर आ गए हैं। वह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। वह देवरिया, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को बस्ती, देवरिया और 28 फरवरी को महराजगंज व बलिया में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 फरवरी को गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे। एक मार्च को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।