फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Janata Darbar Chief Minister Yogi Adityanath assured of justice to complainants

सीएम योगी का जनता दरबार: मुख्यमंत्री ने फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा, गायों की सेवा भी की

Mon, 11 Apr 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Apr 2022 08:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों की सेवा की। 

विज्ञापन
CM Yogi Janata Darbar Chief Minister Yogi Adityanath assured of justice to complainants
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम व यात्री निवास में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान सीएम योगी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों की सेवा की। 
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को भी जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब पांच सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने भरोसा दिलाया कि हर किसी के साथ न्याय होगा। 
विज्ञापन


जनता दरबार में आए कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनके परिजनों का इलाज धन के अभाव में नहीं हो पा रहा था। सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि किसी का इलाज नहीं रुकने पाएगा।  सीएम ने अधिकारियों को तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीएम योगी रविवार सुबह करीब 7.45 बजे हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि यात्री निवास में भी 300 से अधिक लोग है। इसके बाद सीएम यात्री निवास भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व एवं पुलिस संबंधी शिकायतों के मामले में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज कराएं। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed