फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi invited permanent members in pachayat chunav and Assembly elections

गोरखपुर क्षेत्र: कद्दावरों को मिली जगह, मुख्यमंत्री स्थायी आमंत्रित सदस्य, जानिए किसके दम पर 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा

Fri, 12 Mar 2021 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Mar 2021 11:49 AM IST
सार

  • प्रदेश कार्यसमिति के बहाने जातीय व सामाजिक समीकरण भी साधा गया
  • इन्हीं सदस्यों की देखरेख में पंचायत व 2022 के विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे

विज्ञापन
CM yogi invited permanent members in pachayat chunav and Assembly elections
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के कद्दावर चेहरों को जगह दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य और कार्यसमिति के सदस्यों की सूची के बहाने सामाजिक व जातीय संतुलन भी साधा गया है। इन्हीं सदस्यों की देखरेख में पंचायत व 2022 के विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों की जो सूची जारी की है, उसमें गोरखपुर क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ देवरिया से सांसद रमापति राम त्रिपाठी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन


विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला का नाम है। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भी सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। गोरखपुर के कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला सहित 12 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्थायी आमंत्रित सदस्य

गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बस्ती से हरीश द्विवेदी, देवरिया से सूर्य प्रताप शाही व रमापति राम त्रिपाठी

विशेष आमंत्रित सदस्य
गोरखपुर से शिव प्रताप शुक्ला, आजमगढ़ से दारा सिंह चौहान, सिद्धार्थनगर से जयप्रताप सिंह, डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, बलिया से सकलदीप राजभर, नीरज शेखर, आनंद स्वरूप शुक्ला, उपेंद्र तिवारी व वीरेंद्र सिंह मस्त, महराजगंज से पंकज चौधरी, बस्ती से श्रीराम चौहान, देवरिया से जयप्रकाश निषाद  

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य
गोरखपुर

बेचन राम, मायाशंकर शुक्ला, विश्वनाथ पासवान, विनोद पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, लल्लन तिवारी, निर्मला द्विवेदी, सत्या पांडेय, दुर्गेश नंदिनी त्रिपाठी व अशोक सिंह।

कुशीनगर
पीके राय, जय प्रकाश शाही और डॉ. बीना कुमार गुप्ता।

देवरिया
महेंद्र यादव, विजय बहादुर दुबे, रविंद्र प्रताप मल्ल, रामधनी गौड़, शलभ मणि त्रिपाठी, वृंदा कुशवाहा और डॉ. रतनपाल सिंह।

महराजगंज
जनार्दन गुप्ता, अरुण कुमार शुक्ला व अर्चना चंद्रा।

बस्ती
पवन कसौधन, राजेंद्र तिवारी, अजय सिंह गौतम व गणेश नारायण मिश्र।

संतकबीरनगर
मदन नारायण सिंह, सेतुभान राय व अष्टभुजा शुक्ला।

सिद्धार्थनगर
राजू श्रीवास्तव, लालजी त्रिपाठी व साधना चौधरी।

आजमगढ़
कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, दिनेश यादव ‘निरहुआ’, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह व जयनाथ सिंह।

बलिया
बब्बन राजभर, विनोद शंकर दुबे, भरत सिंह, भगवान पाठक, राम इकबाल सिंह, शेषनाथ आचार्य व नागेंद्र पांडेय।

मऊ
हरिनारायण राजभर, हौसला उपाध्याय, दुर्गविजय राय, संचिता सिंह चौहान और डॉ. एचएन सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed