फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Assembly Election 2022: CM Yogi interacted with BJP officials and workers

UP Chunav 2022: सीएम योगी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बोले- यूपी में सुरक्षा ही रामराज्य

Thu, 03 Feb 2022 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 07:42 PM IST
सार

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी, योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नामांकन करेंगे, इसी बहाने भाजपा अपने ताकत का एहसास कराएगी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: CM Yogi interacted with BJP officials and workers
योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने निपाल क्लब भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता होगा कि 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। वहां महिलाएं घर के बाहर नहीं निकल सकतीं थीं। बेहद असुरक्षा का माहौल था। इसके बाद भाजपा की सरकार ने सत्ता संभाली तो मामला उलट गया। क्या आप लोगों ने पांच वर्ष में दंगा नाम की कोई बात सुनी है क्या। क्या कहीं से खबर मिली कि कोई बेटी को जबरन उठाकर लेकर चला गया। अब तो वे कहीं पर भी बेझिझक रहतीं हैं। वे कहतीं हैं कि हमें तो भाजपा को वोट देना है। उनसे पूछते हैं कि भाजपा को वोट क्यों देना है? वे कहतीं हैं कि यही तो रामराज्य है। कहीं पर सुरक्षित वातावरण ही रामराज्य है हमें सुरक्षा मिल गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां सुरक्षित हो गई है। इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिए। हम सुरक्षित है तो स्वयं कुछ भी करने का सामर्थ्य रखते हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास जगा है। महिला शक्ति हमारे साथ है। अब भाजपा को प्रचंड समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने गरीब तथा कमजोर तबका हमारे साथ है। गरीब की कोई जाति नहीं होती है। हमने खराब समय में उनका साथ दिया है। हमारी सरकार में जरुरतमंदों को काफी लाभ मिला था। इस दौरान सिर्फ गोरखपुर में 32 हजार मकान बने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा तथा बसपा की सरकारें थी तो 29 चीने मिलें बंद हुई थी। यहां पर गन्ना किसान बदहाल था। बीते पांच वर्ष में कोई भी चीनी मिल बंद नहीं हुई। गन्ना किसानों को एक लाख 57 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया। उनका भुगतान अभी भी जारी है। हमारे प्रदेश का अन्नदाता किसान पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण आत्महत्या करने को मजबूर था। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो हमने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश की समृद्धि का माध्यम यहां का सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम हुआ करता था। सरकारी उपेक्षा, प्रताडऩा और भ्रष्टाचार के चलते एमएसएमई सेक्टर 2017 तक आते आते खत्म होने की कगार पर आ गया था। हमने उसको मजबूती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed