{"_id":"5f33b4cbd67f2f11071d1f17","slug":"cm-yogi-inspection-brd-gorakhpur-covid-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने किया बीआरडी का निरीक्षण, कहा-'30 अगस्त तक तैयार करें नया कोविड-19 अस्पताल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने किया बीआरडी का निरीक्षण, कहा-'30 अगस्त तक तैयार करें नया कोविड-19 अस्पताल'
Wed, 12 Aug 2020 03:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी का निरीक्षण करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज स्थित 500 बेड बाल सेवा संस्थान में 300 बेड का लेवल टू व थ्री अस्पताल 30 अगस्त तक शुरू करने का निर्देश दिया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की सारी सुविधाएं देखी और कहा कि वेंटीलेटर सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरणों व दवा की कमी नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही जिला प्रशासन को निर्देशित किए कि टीबी अस्पताल में भी 100 बेड का लेवल टू व थ्री अस्पताल 30 अगस्त तक हर हाल में शुरू कर दिया जाए, ताकि यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 500 से अधिक लेवल वन, 77 लेवल टू व 26 लेवल थ्री के कोविड अस्पताल हैं। गंभीर मरीजों के लिए हर जगह रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड 19 के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में जो भी कार्ययोजना बनाई गई, प्रदेश में उसका पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद हम संक्रमण रोकने में सफल हुए हैं। फिर भी सतर्कता व बचाव की अत्यंत आवश्यकता है। 70 हजार टीमें तैनात की गई हैं जो घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और संदिग्ध मरीजों की जांच करा रही हैं। रोज लगभग एक लाख लोगों की जांच हो रही है।
इससे संक्रमण के मामले बढ़ेंगे। प्रदेश 1.51 लाख से अधिक बेड मौजूद हैं। होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की गई, यदि मरीज के पास पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर नहीं है तो उन्हें कोविड अस्पताल में आना पड़ेगा। इसके लिए बेड बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में 200 बेड की पहले से सुविधा है। इसके अलावा बाल सेवा संस्थान में 300 बेड का लेवल टू व थ्री अस्पताल बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही हर जिले को लेवल टू या लेवल थ्री के कोविड अस्पताल अलग से बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें वेंटीलेटर, हाईफ्लो नजल कैनुला आदि हो।
हमारे पास भवन, चिकित्सकीय उपकरण, मैन पॉवर व दवाओं की कमी नहीं है। कोविड 19 को लेकर बचाव व उपचार की व्यापक कार्ययोजना बनाई है। युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।