फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi increased enthusiasm of players in Kabaddi competition

UP News: सीएम योगी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले- उत्तर प्रदेश ने दिए कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Mon, 05 Dec 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 10:11 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की टीम प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है लेकिन इस हार से उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है। उन्हें अपने खेल को और बेहतर बनाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi increased enthusiasm of players in Kabaddi competition
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। वह रविवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने मंच से घोषणा की कि अगले वर्ष से महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को दोगुनी धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भरपूर प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर संसाधन मजबूत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ आदि प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देने के साथ उनको राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्तिपत्र वितरण की प्रक्रिया प्रख्यापित है। खिलाड़ी शासन से मिल रही सुविधाओं और अपनी खेल भावना से प्रदेश में खेल के माहौल को और समृद्ध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों, इसके लिए 1.50 लाख रुपये के मानदेय पर 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बतौर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में खिलाड़ियों के लिए अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने के साथ ही एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना की गई है। खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल विकास और प्रोत्साहन नियमावली 2020 को प्राख्यापित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 8.55 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके तहत तहसील स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए 60 हजार, जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पांच लाख और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपये का अनुदान देने की व्यवस्था की गई है।

सीएम ने कहा कि ओलंपिक, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों को भारी पुरस्कार राशि दिए जाने की व्यवस्था की गई है। ओलंपिक एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडलिस्ट को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलंपिक की टीम स्पर्धा में यह राशि क्रमश: तीन, दो व एक करोड़ होगी। कहा कि अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल रत्न व खेल के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सरकार ने प्रतिमाह 20 हजार रुपये वित्तीय सहायता की व्यवस्था की है।

इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, खेल निदेशक आरपी सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, धीरज सिंह, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, महंत रविंद्रदास, महंत संतोष दास, आले हैदर आदि मौजूद रहे।


जनवरी-फरवरी में आयोजित होगी नौका दौड़ : नवनीत सहगल
कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नाविकों को खेल से जोड़ने के लिए इस क्षेत्र में जनवरी-फरवरी माह में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में नई खेल नीति तैयार की जा रही है और उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित होगी। बताया कि इस क्षेत्र में स्पोर्ट्स सिटी बनाने के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed