{"_id":"604c63e9c64fbf3bbc342024","slug":"cm-yogi-inaugurates-three-day-black-salt-rice-festival-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: सीएम योगी ने तीन दिवसीय काला नमक चावल महोत्सव का किया शुभारंभ, ये स्टार लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: सीएम योगी ने तीन दिवसीय काला नमक चावल महोत्सव का किया शुभारंभ, ये स्टार लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा
Sat, 13 Mar 2021 01:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव कार्यक्रम में काला नमक चावल पर लघु फिल्म देखते।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिवसीय कपिलवस्तु काला नमक चावल महोत्सव का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से किया। पहले दिन लोक गायिका मैथिली ठाकुर, कुमार विश्वास के नाम महफिल सजेगी। दूसरे दिन सिने स्टार हेमा मलिनी की विशेष प्रस्तुति नृत्य नाटिका होगी। तीसरे दिन रविकिशन और मनोज तिवारी जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने काला नमक चावल महोत्सव का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले जिलाधिकारी दीपक मीणा ने काला नमक चावल और ओडीओपी उत्पाद की विस्तृत जानकारी दी। वहीं काला नमक चावल पर बनाई गई लघु फिल्म मुख्यमंत्री समेत दर्शकों को ऑनलाइन दिखाई गई।
इस महोत्सव में एक जिला एक उत्पाद के तहत सिद्धार्थनगर की विशेषता काला नमक चावल पर तीन दिवसीय गोष्ठी प्रचार प्रसार का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिद्धार्थनगर काला नमक चावल महोत्सव (2020-21) का शुभारंभ... https://t.co/mL2OIxw6np
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2021
विज्ञापन