फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurates Rs 124 crore power sub station in Gola Gorakhpur

124 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ बिजली उपकेंद्र, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Sat, 06 Jun 2020 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi inaugurates Rs 124 crore power sub station in Gola Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 28 उपकेंद्रों का उद्घाटन किया है। इसमें गोला का बड़ा उपकेंद्र भी शामिल है। 124.50 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र की क्षमता वाला उपकेंद्र पहले ही बनकर तैयार था।

विज्ञापन


सीएम योगी ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिए इस उपकेंद्र का उद्घाटन कर इसे चालू कर दिया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रों के अलावा मऊ जिले के दोहरीघाट इलाके के दर्जनों बिजली घरों में भी बिजली जाएगी।
विज्ञापन


गोला उपकेंद्र के चालू होने से कौड़ीराम के साथ बरहुआं उपकेंद्र से ओवरलोड़ की समस्या खत्म हो जाएगी। मुख्य अभियंता ट्रांसमिशन पीएन उपाध्याय ने बताया कि गोला उपकेंद्र पहले 132 केवी ट्रांसमिशन की क्षमता का था। इसे बढ़ाकर 220 केवीए ट्रांसमिशन का किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गोला व बांसगांव के सभी उपकेंद्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। साथ अब बरहुआं और कौड़ीराम ट्रांसमिशन पर भी ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी तक इस क्षेत्र में आपूर्ति कौड़ीराम ट्रांसमिशन उपकेंद्र से दी जा रही है। शनिवार को गोला उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर इसी से जोड़ दिया गया है। बताया कि इसका उद्घाटन पिछले 17 जून को ही होना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed