फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated and laid foundation stones for 175 projects in Gorakhpur costing Rs 122 crore

सीएम योगी ने 175 परियोजनाओं की दी सौगात, 122 करोड़ की लागत से होगा गोरखपुर का विकास

Thu, 08 Oct 2020 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 09:38 PM IST
सार

  • विकास का कोई विकल्प नहीं, नकारात्मक सोच वालों को नकारने की जरूरत: सीएम योगी
  • बोले मुख्यमंत्री- निवेश के लिए गोरखपुर समेत पूरा उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated and laid foundation stones for 175 projects in Gorakhpur costing Rs 122 crore
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस कांड में विपक्ष के राजनीतिक गतिविधियों का जिक्र किए बगैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। मगर कुछ लोग हर जगह राजनीति कर बदनाम करने की साजिश करते हैं। ऐसे लोगों की सोच को सिरे से नकारने की जरूरत है। यह नकारात्मक सोच न सिर्फ गोरखपुर बल्कि समूचे प्रदेश के विकास में बाधा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री, गुरुवार को लखनऊ से ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए गोरखपुर शहर एवं सहजनवां में 122 करोड़ 22 लाख 67 हजार की लागत वाली 175 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब दो-ढाई दशक पहले ऐसी ही नकारात्मक सोच रखने वालों ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी गोरखपुर के नाम को बदनाम कर एक गलत धारणा पैदा की थी। मगर अब तस्वीर बदल गई है। वर्तमान में गोरखपुर ही नहीं बल्कि समूचा उत्तर प्रदेश, देश का सबसे सुरक्षित और निवेश की सबसे पसंदीदा जगह है।  विकास के इस नए माहौल को बनाए रखने के लिए हमें अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 वर्षों से बंद पड़े फर्टिलाइजर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, उसके बाद लोगों की धारणाएं बदलनी शुरू हुईं। अगले वर्ष फर्टिलाइजर शुरू होगा। इससे न केवल किसानों को सस्ती दर पर नीम कोटेड यूरिया मिलेगी बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वर्ष ही एम्स में इंडोर सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। लोगों को उपचार के लिए अब लखनऊ, दिल्ली या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमबीबीएस में प्रवेश पिछले वर्ष ही शुरू हो गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मिल रही हैं। बीआरडी में कोविड-19 का अस्पताल भी शुरू हो गया है।
 

10 से 16 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र से पहले गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। 17 अक्तूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहा, उससे पहले 10 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक शहर से लेकर गांव तक स्वच्छता अभियान संचालित होगा। इस विशेष कार्यक्रम में प्रशासन के साथ भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी समेत सभी सामाजिक संगठन एवं नागरिक संगठन शामिल होंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी इस अभियान का हिस्सा बनने को कहा।

दिसंबर तक शुरू होगा प्राणी उद्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर से नेपाल, देवरिया, महराजगंज, वाराणसी और लखनऊ से जोड़ने वाली सड़कों को फोरलेन किया जा रहा है। रामगढ़ताल का भी तेजी से विकास हो रहा है। इसे विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताल के दूसरे किनारे पर निर्मित हो रहे प्राणी उद्यान का काम तकरीबन पूरा हो गया है। इसी साल दिसंबर तक इसका शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के राप्ती तट पर राजघाट को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है।

आयुष विश्वविद्यालय व वेटनरी कॉलेज का शिलान्यास जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि धुरियापार में बायोफ्यूल की यूनिट लगाई जा रही है तो पिपराइच चीनी मिल अपनी पूर्ण क्षमता से चल रहा है। जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा जो पूर्वांचल को वैलनेश सेंटर के रूप में स्थापित करेगा। वेटनरी मेडिकल कॉलेज का भी शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा। दोनों के निर्माण कार्य के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। फंड भी जारी कर दिया गया है।

 

अगले महीने से कुशीनगर से शुरू हो जाएगी उड़ान

सीएम ने कहा कि गोरखपुर बौद्ध परिपथ का केंद्र बिंदु बन गया है। लुम्बिनी, कुशीनगर जाने वाले पर्यटक यहां से होकर गुजरते हैं। पर्यटन और होटल व्यवसाय को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखकर शहर को आने वाली सभी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।

पूर्वांचल-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। जिसके साथ ही गोरखपुर औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की एयर कनेक्टिविटी पहले से बहुत बेहतर हो गई है। एयरपोर्ट पर बढ़ते लोड को देखते हुए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगले महीने उड़ान शुरू कर दी जाएगी।

इन योजनाओं के तहत होंगे ये कार्य
  • मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना (नगरनिगम क्षेत्र): 60 कार्य : लागत 3333.38 लाख
  • मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना (नगर पंचायत सहजनवा): 12 कार्य: लागत 539.79 लाख
  • त्वरित आर्थिक विकास योजना ग्रामीण अभियंत्रण विभाग:  93 कार्य: लागत 6158.63 लाख
  • त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत नगर पंचायत सहजनवां : 09 कार्य (लोक निर्माण विभाग) : लागत 2164.24
  • वार्ड नंबर 52 (नगर निगम) में भलोटिया मार्केट में आरसीसी ड्रेन एवं सड़क का लोकार्पण: 26.63 लाख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed