{"_id":"630c44ef4ab1a40bfc54848f","slug":"cm-yogi-holds-meeting-with-officials-at-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ की बैठक: बोले- अवैध शराब व ड्रग्स माफिया के खिलाफ छेड़ें अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ की बैठक: बोले- अवैध शराब व ड्रग्स माफिया के खिलाफ छेड़ें अभियान
Mon, 29 Aug 2022 10:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:17 AM IST
सार
सदर तहसील क्षेत्र के ताल कंदरा में 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे. रविंद्र गौड़, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब और ड्रग्स से जुड़े माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अभियान चलाकर नशा कारोबार की हर कड़ी को ध्वस्त कर दें। सीएम रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इससे जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। नदियों के जलस्तर पर नजर रखें। तटबंधों का नियमित रूप से निगरानी की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और कहा कि जो भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, उनकी नियमित रूप से निगरानी की जाए। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते रहें। मुख्यमंत्री ने वेटरिनरी कॉलेज के लिए जमीन से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र के लिए जमीन आवंटन के बारे में भी पूछा। उन्हें बताया गया कि सदर तहसील क्षेत्र के ताल कंदरा में 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे. रविंद्र गौड़, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल मौजूद रहे।