फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi held public meeting in favor of candidates for post of Mayor and Councilor of BJP

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, नॉलेज सिटी के रुप में हो रही शहर की पहचान

Tue, 02 May 2023 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 May 2023 12:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात साल पहले खुद बीमार रहे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब सुपर स्पेशियलिटी सेवा मिल रही है। गोरखपुर के लिए कभी सपना रहा एम्स भी बड़े पैमाने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा दे रहा है। रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर खुल चुका है, इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन कर दिया गया है।

विज्ञापन
CM yogi held public meeting in favor of candidates for post of Mayor and Councilor of BJP
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समान विचारधारा की सरकार होने से आज क्या कुछ नहीं है गोरखपुर में। समग्र रूप में डेवलप और स्मार्ट सिटी कह सकते हैं। गोरखपुर आज उन चुनिंदा शहरों में है जहां हाई स्टैंडर्ड के चार विश्वविद्यालय हैं। पंजीकृत श्रमिकों के पाल्यों और कोरोना से निराश्रित बच्चों की बेहतरीन शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार है। इसी सत्र से प्रवेश भी होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट और वेटनरी कॉलेज का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम नगर निगम चुनाव को लेकर टाउनहॉल पर भाजपा के मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात साल पहले खुद बीमार रहे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब सुपर स्पेशियलिटी सेवा मिल रही है। गोरखपुर के लिए कभी सपना रहा एम्स भी बड़े पैमाने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा दे रहा है। रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर खुल चुका है, इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 19 लाख खातों में फंसे हैं 300 करोड़, लंबे समय से नहीं हो रहा था संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल के पास वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया है। इसी माह देश भर के विश्वविद्यालयों की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी होने जा रही है। कहा कि याद करिए, राप्ती नदी के राजघाट को। कितनी गंदगी होती थी। आज यहां के दोनों तरफ के घाट भी पर्यटन का केंद्र बन गए हैं। वहां अब आरती भी हो रही है।

जनसभा में उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने नगर निगम गोरखपुर व सभी नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने विधानसभा में दो तिहाई का बहुमत दिया और उसके शानदार परिणाम सबके सामने हैं। उसी तरह नगर निगम में भी दो तिहाई या तीन चौथाई के बहुमत का बोर्ड होना चाहिए। इससे हर वार्ड-मोहल्ले की हर गली-कोने तक विकास पहुंचेगा।
 

जल्द चमक जाएंगे नगर निगम में शामिल हुए 32 गांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने 32 गांवों को नगर निगम में शामिल कर शहरी सुविधाओं से आच्छादित करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। जल्द ही ये गांव भी शहर की तरह चमकने लगेंगे। जनपद में पांच नगर पंचायत में सीमा विस्तार के साथ सरकार ने तीन नई नगर पंचायत का गठन किया। नई पंचायतों व सीमा विस्तार वाले निकायों में सीएम नगर सृजन योजना व पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र में रहने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के कारोबार को समृद्ध करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ बड़े पैमाने पर दिया गया है। अकेले नगर निगम क्षेत्र में 22,500 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। पेयजल व सीवरेज के लिए 519 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी गईं। गोरखपुर में हर घर नल से जोड़ा जा रहा है।

निषाद समाज भाजपा के साथ : डॉ संजय
इस मौके पर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के साथ है और समूचे निषाद समाज का वोट भाजपा प्रत्याशियों को दिलाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को सम्मान व अधिकार दिलाने का काम सिर्फ मोदी-योगी सरकार ने किया है।

ये भी रहे मौजूद
जनसभा में सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्यसभा सदस्य डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी बाबूराम निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी एमएलसी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक विपिन सिंह, पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, निवर्तमान मेयर सीताराम जायसवाल, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी नीलम सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चिरंजीव चौरसिया, राहुल श्रीवास्तव, पीके मल्ल, उत्तर प्रदेश मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष रमाकांत निषाद, मेयर पद के प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed