{"_id":"669cb1893bd4bf33370da58e","slug":"cm-yogi-held-a-review-meeting-during-his-stay-in-gorakhpur-and-gave-appropriate-instructions-to-the-officials-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: योगी ने समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश, कहा- बाढ़ग्रस्त इलाकों में हर व्यक्ति तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: योगी ने समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश, कहा- बाढ़ग्रस्त इलाकों में हर व्यक्ति तक पहुंचाएं
Sun, 21 Jul 2024 12:28 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:28 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में हर व्यक्ति की मदद होनी चाहिए। साथ ही भविष्य में भी अगर बाढ़ जैसी स्थिति होती है तो उसकी तैयारी अभी से कर लें। मुख्यमंत्री ने शहर में गोड़धोइया नाला, सिक्सलेन-फोरलेन निर्माण सहित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर निर्माण में तेजी लाएं। समय से पूरा कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी लगातार माॅनीटरिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों को बाढ़ व विकास कार्यों को लेकर निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ वाले इलाकों में अधिकारी जाएं और जरुरतमंदाें की मदद करें। खाद्यान्न से लेकर इलाज तक कोई कमी न रहने पाए। सीएम ने कहा कि अगस्त में भी बारिश होती है और नदी का जलस्तर बढ़ता है। उसी के अनुरूप तैयारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पैड़लगंज-नौसड़ सिक्सलेन, पैड़लेगंज-फिराक चौराहा और देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य को तेज कराने का निर्देश दिया। कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए। नाला निर्माण में यह ध्यान रखा जाए कि कॉलोनियों में जलभराव न होने पाए। इस दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोरव, जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन