{"_id":"69a565e0f8a2c6e8180f3766","slug":"cm-yogi-held-a-meeting-with-rss-and-bjp-officials-at-gorakhpur-circuit-house-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने BJP नेताओं व RSS पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन व चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने BJP नेताओं व RSS पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन व चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
Mon, 02 Mar 2026 04:23 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं संघ के गोरक्ष प्रांत और भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
बैठक में 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 10.55 बजे हेलीपेड पर पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारी स्वागत को पहुंचे। वे सीधे सर्किट हाउस गए और बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे पांडेयहाता में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन