फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi has reached Gorakhpur for voting in first phase of civic elections

Gorakhpur: कल सुबह 7 बजे गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे वोट, पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र करेंगे साकार

Wed, 03 May 2023 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 May 2023 08:16 PM IST
सार

गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय कन्या गोरखनाथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह मतदान करेंगे। पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र साकार करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi has reached Gorakhpur for voting in first phase of civic elections
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह 7 बजे वार्ड नंबर 78, पुराना गोरखपुर स्थित नगर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर मतदान करेंगे। पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र को साकार करते हुए वह अपने मताधिकार का प्रयोग और लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री संभवत अपने बूथ के पहले मतदाता भी बनेंगे। इसके पहले 2022 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अपने बूथ के प्रथम मतदाता बने थे। झूलेलाल मंदिर के निकट स्थित मतदान केंद्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मतदान के लिए सुबह 7 बजे आएंगे। मतदान करने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मीडिया कर्मियों को संबोधित कर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर वापस आकर जलपान करेंगे। इसके बाद सीएम योगी दूसरे चरण के निकाय चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed