{"_id":"652cc702471e39f31b06c8e6","slug":"cm-yogi-gave-instructions-in-meeting-with-officials-at-gorakhnath-temple-gorakhpur-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: निर्धारित मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: निर्धारित मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम
Mon, 16 Oct 2023 10:45 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:45 AM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों और विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों पर निर्धारित मानक के अनुरूप ही डीजे बजाया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शोर-शराबा से किसी को परेशानी न हो। त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।
गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों और विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के एथेनॉल प्लांट में होगी अंग्रेजी व देसी शराब की बाॅटलिंग, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति जानी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने कहा कि तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक विकास कार्यों को पूरा कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न होने पाए।
बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे रविंद्र, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, सीईओ गीडा अनुज मलिक, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।