फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi gave gift of increased pension to 2.44 lakh beneficiaries

गोरखपुर: सीएम योगी ने 2.44 लाख लाभार्थियों को दिया बढ़ी पेंशन का तोहफा, खिल गए लोगों के चेहरे

Wed, 05 Jan 2022 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 07:00 PM IST
सार

वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यागं पेंशन 500 के बजाए 1000 रुपये प्रतिमाह मिले। वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही की पेंशन राशि तीन हजार रुपये लाभार्थी को मिले। कुष्ठ रोग पेंशन पाने वालों को भी बढ़ी हुई पेंशन तीन हजार रुपये मिली।

विज्ञापन
CM yogi gave gift of increased pension to 2.44 lakh beneficiaries
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले के 2.44 लाख बुजुर्ग, विधवा, किसान और दिव्यांगजन के खाते में दोगुनी पेंशन राशि यानी एक हजार रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए। लाभार्थियों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 की एकमुश्त पेंशन राशि जारी की गई। दोगुनी और तीन माह की पेंशन एकसाथ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 5 कालीदास मार्च से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए गोरखपुर सहित प्रदेश के 11.17 लाख पेंशनधारकों के खाते में बढ़ी हुई पेंशन राशि भेजी। इस मौके पर जनपद मुख्यालय पर एनआईसी कार्यालय में सदर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह सहित पंद्रह लाभार्थी भी सीएम के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित करने के बाद विधायकों ने इन 15 लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन का स्वीकृति पत्र भेंट किया। सबने मुख्यमंत्री का भाषण सुना। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 1,48,508, निराश्रित महिला पेंशन के 68,646 और दिव्यांग पेंशन 26,721 लाभार्थी हैं। इनके अलावा कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए 263 पेंशनधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंदरजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य और जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद रहे।

दिसंबर में दिया था नए वर्ष का तोहफा

दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवाओं की पेंशनराशि 500 से बढ़ा कर एक हजार रुपये किए जाने का तोहफा योगी सरकार ने 16 दिसंबर पेश किए गए बजट में ही कर दिया था। सरकार ने अनुपूरक बजट के रूप में पेश किए गए बजट में समाज कल्याण और दिव्यांगजन कल्याण की मदद में 16700 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया था। बजट में ही सरकार ने दिव्यांग, वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन की धनराशि में बढ़ोतरी करने का शासनादेश जारी किया था। कुष्ठ रोगियों की पेंशन भी 2500 रुपये मासिक से बढ़ा कर 3000 रुपये मासिक पेंशन कर दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed