फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi gave 9 lakh 90 thousand for operation of B.Ed student Madhulika Mishra gorakhpur

बीएड की छात्रा मधुलिका मिश्रा के लिए सीएम योगी ने खोला खजाना, ऑपरेशन के लिए दिए नौ लाख रुपये

Thu, 20 Aug 2020 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 10:01 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने छात्रा के पिता को पत्र भेजकर दी मामले की जानकारी
  • मछली गांव की बेटी के खराब हो चुके हैं हृदय के दोनों वाल्व

विज्ञापन
CM yogi gave 9 lakh 90 thousand for operation of B.Ed student Madhulika Mishra gorakhpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मछली गांव निवासी व बीएड की छात्रा मधुलिका मिश्रा के ह्दय के दोनों वाल्व बदलने के लिए नौ लाख 90 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से यह धनराशि मेदांता हॉस्पिटल को दी गई है। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री ने छात्रा के पिता राकेश चंद्र मिश्रा को पत्र भेजकर दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि धनराशि से ऑपरेशन के बाद छात्रा आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी। इस पर परिजनों ने सीएम के प्रति आभार जताया है।

जानकारी के मुताबिक मछली गांव की रहने वाली बीएड की छात्रा मधुलिका मिश्रा ने वाल्व के ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व सांसद रवि किशन शुक्ला से मदद की अपील की थी। 
विज्ञापन

 

CM yogi gave 9 lakh 90 thousand for operation of B.Ed student Madhulika Mishra gorakhpur
परिवार के साथ मधुलिका मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

मधुलिका मिश्रा ने कहा था कि किसान परिवार की इकलौती बेटी हूं। मेरी मां की मौत बचपन में हो गई थी। पिता राकेश चंद्र मिश्र कृषि कार्य करते हैं। दो भाई हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ कृषि कार्य में पिता का सहयोग करते हैं। पिता की बदौलत बीएड द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही हूं।

अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई तो भाई ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि वाल्व खराब है। इसके बाद भाई मेंदाता अस्पताल लखनऊ लेकर गए।

जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों वाल्व खराब हैं, जिसे बदलना पड़ेगा। इसका खर्च नौ लाख रुपये आएगा। किसान परिवार होने के नाते इतने रुपये नहीं है कि मेरे घरवाले मेरे दोनों वाल्व बदलवा दें। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत कर दी। 

साथ ही मधुलिका के पिता राकेश चंद्र मिश्र को पत्र भेजकर शुभकामना दी। कहा कि ऑपरेशन के बाद बेटी ठीक होगी, फिर आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेगी। मुख्यमंत्री की दरियादली से राकेश चंद्र मिश्र व उनका पूरा परिवार गदगद है।

उनका कहना है कि बेटी के लिए मुख्यमंत्री भगवान बनकर आए हैं। नौ लाख 90 हजार रुपये की धनराशि बहुत बड़ी होती है। खेत बेचकर भी इतनी धनराशि नहीं जुटाई जा सकती थी। मुख्यमंत्री के सदैव आभारी रहेंगे। मधुलिका ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed