फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi did Janta Darshan in Gorakhnath temple premises

UP: गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी ने किया 'जनता दर्शन', अधिकारियों से कहा- जरूरतमंदों के लिए सदा खड़े रहें

Fri, 07 Mar 2025 12:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चिंता न कीजिए, जनता से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi did Janta Darshan in Gorakhnath temple premises
सीएम योगी ने जनता की सुनीं समस्याएं - फोटो : यूपी सरकार

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आये बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग समेत करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसलिए हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदा खड़े रहें। 


मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चिंता न कीजिए, जनता से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान में शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed