{"_id":"62ff3956a8a702091f1f1301","slug":"cm-yogi-did-cow-seva-on-janmashtami-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami: जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने की गौसेवा, प्यार दुलार कर खिलाया गुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami: जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने की गौसेवा, प्यार दुलार कर खिलाया गुड़
Fri, 19 Aug 2022 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:56 PM IST
सार
सीएम योगी सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह 11.15 बजे बलिया से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी का गौ-प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह चाहें लखनऊ में रहें या गोरखपुर हर जगह वह गौ-प्रेम को ही पहली प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गोशाला में आधे घंटे से ज्यादा वक्त गुजारा। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में गायों की सेवा करते हैं, हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने गायों को प्यार दुलार करने के बाद गुड़ और रोटी खिलाई।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह दिनचर्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गोरखनाथ जी के दर्शन कर पूजन किया। उसके बाद अखंड ज्योति के दर्शन कर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका, उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। गोशाला में काम काज देखने वाले सेवादारों को जरूरी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह 11.15 बजे बलिया से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।