फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi counted achievements in Vantangia village

चुनाव 2022: सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में गिनाई उपलब्धियां, बोले- वास्तविक आजादी भाजपा लाई

Mon, 22 Nov 2021 08:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया खाले गांव में बोले- वनटांगिया वासियों के जीवन में वास्तविक आजादी भाजपा लेकर आई है। भाजपा सरकार ने ही सही मायनों में योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

विज्ञापन
CM Yogi counted achievements in Vantangia village
वनटांगियों के गांव पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश को 1947 में मिली आजादी तो आप सबको मालूम है लेकिन वनटांगिया वासियों के जीवन में वास्तविक आजादी भाजपा लेकर आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात वनटांगिया गांव में आयोजित संवाद जनसभा में कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कारण ही आज वनटांगिया के जीवन में प्रकाश है। बताया कि करीब 18 साल पहले सांसद रहते उन्होंने वनटांगिया तिकोनिया नंबर तीन में हक दिलाने के लिए वहां स्कूल खोला था। तब वन विभाग ने उनके खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया था। 2017 से पहले आप लोगों को प्रधान चुनने का भी अधिकार नहीं था। किसी प्रकार की सुविधा नहीं थी। कच्चे मकान, फूस की झोपड़ी थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पक्का मकान मिला, जमीन का पट्टा दिया गया। शासन की सभी योजनाओं का लाभ और हर सुविधा मिल रही है। पक्की सड़क, पक्के मकान, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल, बिजली आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आजादी सही मायने में यही है। भाजपा सरकारों ने ही सही मायनों में योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़िया माई मंदिर का सौंदर्यीकरण किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वनटांगिया की पूज्य बुढ़िया माई के मंदिर तक जाने का रास्ता नहीं था। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी निधि से मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया, पक्का रास्ता बनवाया। इस पर पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा और बुढ़िया माई के साथ महराजजी के नारे लगाए गए।

 

भाजपा बूथ अध्यक्ष के यहां किया जलपान

संवाद जनसभा के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ अध्यक्ष बूथ 349 बलराम राजभर के आवास पर पहुंच कर जलपान किया। बलराम राजभर की पत्नी मालती और पुत्रवधु अंजनी के हाथ के बनाए देसी लड्डू खाकर पानी पिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने मालती देवी से हालचाल पूछा। सांसद रविकिशन शुक्ला, शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, विधायक विपिन सिंह, विधायक विपिन सिंह ने भी बूथ अध्यक्ष के आवास पर जलपान ग्रहण किया।

पांचों वनटांगिया गांवों के मुखिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी भेंट
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से संवाद करने पहुंचे पांचों वनटांगिया गांवों के मुखिया ने अपने हाथ से बनाए गए शिल्प भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।रजही वनटांगिया के मुखिया देवीलाल निषाद ने मिट्टी का बना गुलदस्ता, वनटांगिया आजाद नगर के मुखिया राम नयन निषाद और वनटांगिया रजही आजाद नगर रामदयाल निषाद ने पुष्प सहित गुलदस्ता भेंट किया। वनटांगिया तिकोनिया नंबर तीन के मुखिया राम गणेश ने मिट्टी से बनी लालटेन भेंट की। चरगांवा ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्मृतिचिह्न भेंट किया।

महिलाओं ने बांधे तारीफ के पुल
संवाद जनसभा में वनटागियां महिलाओं ने महराज की तारीफ के पुल बांध दिए। वनटांगिया खाले की कोयली बोलीं कि इतने लोग आए और कितने चले गए लेकिन वनटांगिया का कोई सुनवाई नहीं हुआ। परनाम है महराज बाबा (योगी आदित्यनाथ)  को, परनाम है मोदी बाबा को कि हमको इतना सब किए। सब आए और कहे लेकिन किए कुछ नहीं, महाराजजी जो कहे उसको गहे भी। आज तक बाबा जी जो बात कहे सब सब ओर लौक (दिखाई देना) रहा है।

गुड्डी देवी ने बाबा जी को प्रणाम करते हुए कहा कि अगर आप न होते तो शायद हमारा समाज आज भी फूस की झोपड़ी में जीवन बिताने को मजबूर होता जिसकी जमीन भी अपनी नहीं होती। सरिता देवी ने संवाद के लिए माइक संभाला तो उन्हें हंसी आ गई, फिर संभलते हुए बोलीं कि ऐसे पहले हमनी के पास कुच्छू नांही रहल, अब पक्का मकान ब्रा, लड़िकन का स्कूल बा, अस्पताल बा, अब कौनो परेसानी नाहीं बा। इसके बाद पांडाल योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा के जयकारों से गूंज उठा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed