फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi conveyed best wishes to players athletes going to Tokyo Olympics

यूपी: इस बार टोक्यो ओलंपिक में सोने पर लगा निशाना तो मिलेगा छह करोड़, सीएम योगी ने किया एलान

Wed, 14 Jul 2021 10:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jul 2021 10:30 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा- कोरोना महामारी के इस काल खंड में उनके प्रयासों से नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक की तैयारी के लिए यूपी में बनेगी खास नीति

विज्ञापन
CM yogi conveyed best wishes to players athletes going to Tokyo Olympics
खिलाड़ियों से बात करते हुए सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। सीएम ने प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सौरभ चैधरी, मेराज अहमद खान, अरविंद सिंह, सीमा पुनिया, वंदना कटारिया, सतीश कुमार, शिवपाल सिंह एवं ललित कुमार उपाध्याय से गोरखपुर से वर्चुअल वार्ता की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। कोरोना महामारी के इस कालखंड में आपके प्रयासों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। सभी खिलाड़ी, ओलंपिक में मेडल लाकर उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश का मान बढ़ाएं और लौटकर आने के बाद खुद यूपी की खेल नीति तैयार करें।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए खिलाड़ियों और एथलीटों से सुझाव देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक जैसी प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को जो भी सुविधाएं चाहिए, वह दी जाएंगी। इस बारे में खिलाड़ी/एथलीट ही प्रदेश के खेल विभाग के साथ मिलकर नीति तैयार करेंगे।  खिलाड़ियों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल माध्यम से हुए इस संवाद में सीएम योगी ने एक-एक कर सभी 10 प्रतिभागियों से कोरोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में भी जारी ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियों के बारे जानकारी ली और उनके हौसलों को सराहा। वहीं, प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों की अपेक्षा के बारे में पूछने पर खिलाड़ियों ने ओलंपिक जैसी वैश्विक स्पर्धाओं की तैयारी के लिए और बेहतर प्रबंध की जरूरत बताई।

 मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र व राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांवों में खेल को लेकर माहौल बने, इसके लिए प्रदेश के सभी गांवों में खेल मैदान और ओपन जिम तैयार कराए जा रहे हैं। युवक मंगल दलों का गठन हो रहा है तो युवा प्रतिभाओं को स्पोर्ट किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यही नहीं, मेरठ में अब खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में उभर कर आएगा।

उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी ओलंपिक से पदक ले कर आएं, फिर प्रदेश में वैश्विक मानकों पर खेल सुविधाओं के विकास के लिए अपनी कार्ययोजना बताएं। इन सुझावों के आधार पर सरकार सभी आवश्यक प्रबंध करेगी। संवाद के दौरान मौजूद खिलाड़ियों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि बहुत जल्द सभी खिलाड़ियों के परिवारीजनों को लखनऊ आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

 

स्वर्ण पदक पर छह करोड़, रजत पर चार और कांस्य पदक लाने वाले को दो करोड़ देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार टोक्यो ओलंपिक के दौरान एकल प्रतिस्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को छह करोड़, रजत पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ की सम्मान राशि प्रदान करेगी। इसी तरह, समूह खेलों में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर दो करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड़ की राशि से सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं, ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे यूपी निवासी सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये भी प्रदान किए जाएंगे।

ओलंपिक से लौट कर आएं, फिर विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाने में करें मदद
मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान शूटर मेराज अहमद खान ने प्रदेश में शूटिंग रेंज की स्थापना की जरूरत बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी और लखनऊ में शूटिंग रेंज की स्थापना हो रही है। वह ओलंपिक से लौट कर आएं और परियोजना को देखकर उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में मदद करें। इसी तरह, एथलीट प्रियंका गोस्वामी द्वारा सिंथेटिक फील्ड के विकास की जरूरत बताने पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही यह अभाव दूर करने का आश्वासन दिया।

संवाद के दौरान प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), वंदना कटारिया (हॉकी), सौरभ चौधरी (शूटिंग), मेराज अहमद खान (शूटिंग), अरविंद सिंह (रोइंग), सतीश कुमार (बॉक्सिंग) ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी) और शिवपाल सिंह (एथलेटिक्स) और इनके परिजनों की भी मौजूदगी रही। इससे पहले, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed