{"_id":"61875ac75c8dd049f148c9f0","slug":"cm-yogi-congratulated-to-gorakhpur-for-again-corona-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर दोबारा हुआ कोरोना मुक्त, सीएम योगी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर दोबारा हुआ कोरोना मुक्त, सीएम योगी ने दी बधाई
Sun, 07 Nov 2021 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:19 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने बधाई देते इस स्थिति को बरकरार रखने की अपील की है। सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम और जनप्रतिनिधियों व गोरखपुर वासियों के अनुशासित सहयोग को समर्पित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच गोरखपुर वासियों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर है कि जिला छह नवंबर को दूसरी बार कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जिलेवासियों को बधाई दी है।
ट्वीट में उन्होंने लिखा है- महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन धरा जनपद गोरखपुर में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, प्रतिबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम एवं माननीय जनप्रतिनिधियों व गोरखपुर वासियों के अनुशासित सहयोग को समर्पित है।
उन्होंने इस स्थिति को बरकरार रखने की अपील की है। इससे पूर्व चार अक्तूबर को भी जिला कोरोना मुक्त हो चुका था, लेकिन उसके 21 दिन बाद फिर से तीन संक्रमित मिले थे। इसके बाद से लगातार एक दो केस मिलते रहे थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से कोई भी केस नहीं मिला है। साथ ही एक्टिव केस भी शून्य हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले में 26 अप्रैल 2020 को कोरोना का पहला केस मिला था। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिला दूसरी बार कोरोना मुक्त हो चुका है। यह जिलेवासियों के लिए राहत की बात है, लेकिन त्योहार के मौसम में सतर्कता नहीं छोड़नी है।