{"_id":"6226e8e7ff669a6c8120d634","slug":"cm-yogi-congratulated-on-peaceful-completion-of-voting-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने पर सीएम योगी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने पर सीएम योगी ने दी बधाई
Tue, 08 Mar 2022 03:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Mar 2022 03:17 PM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि हर जनपद की प्रत्येक विधानसभा की कवरेज को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया ने जो कार्य किया है, उसके लिए सभी मीडिया ग्रुप के सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सभी सात चरणों की मतदान की प्रक्रिया सोमवार को पूरी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्वाचन आयोग, निर्वाचन से जुड़े अफसरों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी और प्रशंसा की। मतदाताओं को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों और व्यवस्था से जुड़े जितने भी शासकीय कर्मी थे, इनके अलावा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन लोगों ने भी मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उन सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर जनपद की प्रत्येक विधानसभा की कवरेज को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया ने जो कार्य किया है, उसके लिए सभी मीडिया ग्रुप के सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को महापर्व बनाने में जो योगदान दिया है, वह अत्यंत अभिनंदनीय है।